Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने आंसू बहाते हुए उतारी पगड़ी, सहवाग ने भावुक होकर कही ये बातें

नई दिल्ली। सिद्धू मूसेवाला...एक ऐसा पंजाबी गायक जिसने जितनी ही जल्दी कामयाबी हासिल कर दुनिया में नाम कमाया, उतनी ही जल्दी सभी को छोड़कर भी चला गया। सिद्धू पर सोमवार शाम को कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फांयरिंग कर दी, जिसमें उनकी माैत हो गई जबकि उनके दो दोस्त घायल हो गए। मूसेवाला की माैत से पूरा देश स्तब्ध है। एक नामी स्टार गैंगस्टर का शिकार बन गया। मूसेवाला की माैत से उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं। मूसेवाला घर का इकलाैता बेटा था, जो माता-पिता ने खो दिया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी इस दुखद पल को देखकर भावुक हो उठे।

यह भी पढें- सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder Case: पिता ने आंसू बहाते उतारी पगड़ी, Virender Sehwag बोले ये |वनइंडिया हिंदी
    ऐसा दिन भगवान किसी मां-बाप को ना दिखाए

    ऐसा दिन भगवान किसी मां-बाप को ना दिखाए

    सहवाग ने ट्वीट करते हुए दो तस्वीरें साझा की, जिसमें गायक की माता बेटे के पार्थिव शरीर को देख आंसू बहा रही है। तो दूसरी तरफ जब बेटे को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तो पिता सबके सामने पगड़ी उतारते हुए रोते-बिलखते नजर आए। यह पल बेहद तोड़ देने वाला था। हजारों फैंस माैजूद रहे जो आंसू नहीं रोक सके। एक मां-पिता ने 28 साल का जवान बेटा खोया, जिसका दर्द सभी को है। वहीं सहवाग ने ट्वीट करते हुए कहा कि भगवान ऐसा दिन किसी भी माता-पिता को ना दिखाए, जहां उनका बेटा जवानी में ही चला जाए।

    कही ये बातें

    कही ये बातें

    सहवाग ने लिखा, ''माता-पिता का अवर्णनीय दर्द। कोई भी मां और कोई पिता अपने बच्चे को इतनी कम उम्र में दुखद रूप से दुनिया से जाते हुए देखकर इस तरह के दुख से न गुजरे। वाहेगुरु परिवार को शक्ति प्रदान करें।'' बता दें कि सिद्धू अपने पिता को अपना जिगरी दोस्त मानते थे। कहीं भी शो होते थे तो वह अपने पिता को साथ लेकर जाते थे। यहां तक कि अपने फैंस को बताते थे कि कैसे उनके पिता ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी। खैर, पंजाबी इंडस्ट्री में बहुत कम समय में अपना बड़ा नाम बनाने वाले सिद्धू अब नहीं रहे, लेकिन उनके गाने आने वाले कई सालों तक गूंजते रहेंगे जो युवाओं के दिल-दिमाग पर उतर चुके हैं।

    सिद्धू अमर रहेगा

    बता दें कि सिद्धू का अंतिम संस्कार मंगलवार उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया। सिद्धू का संस्कार उनकी ही जमीन पर किया गया जहां वह अपने फेवरेट ट्रैक्टर एचएमटी 5911 के साथ खेती करते थे। सिद्धू ने ट्रैक्टर को बड़े प्यार से रखा था और इसे माॅडिफाई करवाया था। अंतिम संस्कार में जुटे उनके हजारों फैंस ने 'सिद्धू अमर रहेगा' नाम के नारे लगाए। उनकी अंतिम यात्रा पर एकत्र हुआ हजारों लोगों का जमावड़ा दिखा गया कि सिद्धू ने लोगों का दिल जीता था। इसी कारण अन्य राज्यों से भी फैंस उनके अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे। अब इसी ट्रैक्टर को सिद्धू की शव यात्रा के लिए सजाया गया था। सिद्धू ने 5911 नाम से यूट्यूब चैनल भी बनाया था, जिसके 1.62 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

    Sidhu MooseWala
    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+