टी20 विश्व कप से बाहर हुए बुमराह, सोशल मीडिया पर फैंस बोले- अब भूल जाओ वर्ल्ड कप
नई दिल्ली, सितंबर 29। आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पीटीआई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण अगले 6 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में उनका टी20 विश्व कप खेल पाना अब नामुमकिन नजर आ रहा है।
Recommended Video

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह ने की थी वापसी
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह टीम के मुख्य गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में बुमराह की वापसी हुई थी, लेकिन बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 से पहले ही बुमराह ने पीठ में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। इसी चोट की वजह से बुमराह को एशिया कप में भी शामिल नहीं किया गया था।

बुमराह के बाहर होने से फैंस दुखी
बुमराह के टी20 विश्व कप से बाहर होने की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर भी हलचल पैदा हो गई है। क्रिकेट फैंस बुमराह के बाहर होने से काफी दुखी नजर आ रहे हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके इमोशनल पोस्ट वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा है, "अब वर्ल्ड कप भूल जाओ"।

बुमराह की जगह आएंगे शमी!
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह के टीम से बाहर होने के बाद उनके विकल्प को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अब बुमराह के बाहर होने के बाद मोहम्मद शमी को टीम में लिए जाने के चांस बढ़ गए हैं, क्योंकि बुमराह के विकल्प के तौर पर शमी एकदम फिट बैठने वाले गेंदबाज हैं। शमी को अभी तक स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications