ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं… फैन ने पार की सारी हदें, मैदान पर जाकर रोहित के छुए पैर, सेल्फी भी ली
नई दिल्ली, 29 सितंबर: दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर खेले या विदेशी सरजमीं पर भारी संख्या में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी और टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम तक पहुंचते हैं। कई फैन तो नियम कानून तोड़कर अपने चहेते खिलाड़ियों से मिलने के लिए मैदान के अंदर तक चले जाते हैं। ऐसा ही एक नजारा तिरुवनंतपुरम में भी देखने को मिला।
Recommended Video

रोहित के फैन ने पार की सारी हदें
बुधवार को तिरुवनंतपुरम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जहां रोहित शर्मा के एक फैन ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, जैसे ही भारतीय टीम के गेंदबाजी पारी समाप्त हुई, एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर मैदान पर रोहित से मिलने पहुंच गया। मैदान पर पहुंचते है उसने भारतीय कप्तान के पैर छुए।

सेल्फी तो बनती है
रोहित शर्मा के फैन ने पैर छुने के बाद उनके साथ सेल्फी भी ली। हिटमैन ने भी फैन को निराश नहीं किया और सेल्फी क्लिक कराई। इस दौरान टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी भारतीय कप्तान के साथ ही खड़े थे। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी फैन ने नियम तोड़कर खिलाड़ी से मिलने का रिस्क उठाया हो। इससे पहले कई बार रोहित के अलावा विराट कोहली और एमएस धोनी के फैन भी मैदान पर आ चुके हैं।

फैन पर लग सकता है बैन?
क्रिकेट के प्रति फैंस का क्रेज देखते ही बनता है। इस तरह की हरकत करना सिक्योरिटी ब्रीच कहा जाता है और फैन के ऊपर स्टेडियम में एंट्री के लिए बैन तक लगाया जा सकता है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों द्वारा अभी तक इस तरह की कोई शिकायत या किसी फैन के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने नहीं है।

शून्य पर आउट हुए हिटमैन
भारत के सामने मैच जीतने के लिए आसान सा 109 रन का टारगेट था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़िया लय में नजर आने वाले रोहित शर्मा से मैच फिनिश करने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन वह अपनी दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। रोहित को कगिसो रबाडा ने आउट किया। टी20 इंटरनेशनल में हिटमैन कुल 9वीं बार शून्य पर आउट हुए। भारतीय क्रिकेट इतिहास में अभी तक कोई भी खिलाड़ी T20I में इतनी बार शून्य पर आउट नहीं हुआ है।

अगला मैच 2 अक्टूबर को
सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतने के बाद रोहित एंड कंपनी ने 3 मै सीरीज मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। गुवाहाटी में टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आखिरी टी20 मैच 4 अक्टबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications