क्रिकेट की तरह हिट है डु प्लेसिस की पर्सनल लाइफ, जानें कौन हैं RCB के कप्तान की वाइफ

नई दिल्ली, 13 मार्च: फाफ डु प्लेसिस एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ T20 क्रिकेट में और भी स्मार्ट होते जा रहे हैं। डु प्लेसिस ने आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जिताने में बहुत अहम भूमिका निभाई थी और अब वे दक्षिण अफ्रीका और अब वे रॉयल चैलेंजर्स टीम के कप्तान बन चुके हैं। यह एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की अगुवाई कई सालों से भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली करते आए थे।

RCB के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस-

RCB के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस-

डु प्लेसिस ना केवल कप्तान के तौर पर नजर आएंगे बल्कि उनके अंडर में विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे और पूर्व प्रोटियाज कप्तान के कंधों पर आरसीबी को पहली बार खिताब दिलाने की भी जिम्मेदारी की होगी। फाफ डू प्लेसिस एक ऐसे इंसान है जो अपनी भूमिका को काफी गंभीरता से लेते हैं। वे उम्रदराज होने के बावजूद दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। वे बहुत अच्छे लीडर हैं और एक शानदार फैमिली मैन भी है। डु प्लेसिस ने साल 2013 में इमारी विसेर से शादी की थी।

फाफ की पर्सनल लाइफ भी हिट-

फाफ की पर्सनल लाइफ भी हिट-

इमारी विसेर फॉफ की लॉन्ग टाइम पार्टनर थी। यह शादी दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के पास हुई थी। समय बीतने के साथ फाफ डू प्लेसिस और उनकी पत्नी को साल 2017 में इमेली नाम की बेटी हुई और 2020 में उनको जोई नाम की दूसरी बेटी हुई। डु प्लेसिस की पत्नी इमारी विसर एक मार्केटिंग मैनेजर हैं और दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख कॉस्मेटिक कंपनी के लिए काम करती है। डु प्लेसिस की पत्नी इमारी विसेर ने अपनी शुरुआती शिक्षा यूनिस सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में ली और फिर प्रीटोरिया यूनिवर्सिटी से हायर एजुकेशन हासिल की।

पत्नी के पास बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री है

पत्नी के पास बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री है

उनकी पत्नी के पास बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री है और उन्होंने अपने अध्ययन में मार्केटिंग मैनेजमेंट बिजनेस मैनेजमेंट और फाइनेंस जैसे विषयों का अध्ययन किया हुआ है।

फाफ डू प्लेसिस की बात करें तो उन्होंने 18 जनवरी 2011 को भारत के ही खिलाफ इंटरनेशनल मैचों में डेब्यू किया था। वे उस मुकाबले में 60 रन बनाने में कामयाब रहे थे। वे उसी साल वर्ल्ड कप के लिए चुने गए। साल 2012 फाफ के लिए खास रहा क्योंकि उन्हें तभी अपना टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी किया था।

सुपर किंग्स के साथ अपने शानदार सफर के लिए फाफ मशहूर-

सुपर किंग्स के साथ अपने शानदार सफर के लिए फाफ मशहूर-

जहां तक डुप्लेसिस के आईपीएल करियर की बात है तो उनको चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने शानदार सफर के लिए जाना जाता है। सच में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और वह 2021 के सीजन तक इस टीम के साथ रहे जहां उन्होंने बहुत प्रमुख भूमिका निभाई। हालांकि बीच में सीएसके पर आईपीएल में खेलने को लेकर बैन लगाया गया था जिसके चलते डु प्लेसिस राइजिंग पुणे सुपर्जायंट्स की टीम में चले गए थे लेकिन 2018 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.6 करोड रुपए में अपने भरोसेमंद साथी को वापस हासिल कर लिया था।

आईपीएल में बेहतरीन करियर-

आईपीएल में बेहतरीन करियर-

डुप्लेसिस अब तक 100 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और 2935 रन बना चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 16 मैचों में 633 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार चैंपियन बनाया था। अब फाफ डू प्लेसिस के ऊपर आरसीबी टीम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है और वे इस अभी वह आई पी एल 2022 सीजन के अगले देखने लायक खिलाड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+