Fact Check: क्या गौतम गंभीर की जगह लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के कोच? जानिए वायरल दावों की सच्चाई
Gautam Gambhir: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बचाने का प्रयास कर रही भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल खड़े हुए हैं। कमेंट्री टीम से लेकर सोशल मीडिया तक पर गौतम गंभीर की रणनीति को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। टीम चयन को लेकर भी बातें उठी हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ दावे ऐसे भी किये गए हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर को बतौर कोच हटा दिया जाएगा। उनकी जगह रेड बॉल क्रिकेट में किसी अन्य कोच को लाया जाएगा और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऐसा होगा।

सोशल मीडिया पर इंडियन टीम क्रिक नाम से एक अकाउंट ने दावा किया कि रेड बॉल क्रिकेट में नया कोच आएगा। भारतीय टेस्ट टीम में गौतम गंभीर की जगह हेड कोच अब वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं। इस पोस्ट में लक्ष्मण का फोटो भी लगाया हुआ था।
Gautam Gambhir से जरूर होगी बात
दावा तो कर दिया गया लेकिन इस दावे में कोई सच्चाई नज़र नहीं आई। गंभीर के भविष्य को लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बोर्ड आमतौर पर किसी अहम सीरीज़ के दौरान ऐसे फैसले नहीं करता। अगर बोर्ड टेस्ट और सीमित ओवरों के लिए अलग-अलग कोच रखने का निर्णय भी लेता है, तब भी वह गंभीर से पहले चर्चा जरूर करेगा।
Gautam Gambhir शायद नहीं हटेंगे
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस सीजन में यह पहली ही सीरीज है, ऐसे में गंभीर को शायद ही हटाया जाएगा। इस सीरीज के बाद अगर नियमित तौर पर कुछ और सीरीज में भी टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ता है, तो शायद बोर्ड कुछ सोच सकता है।
सफेद गेंद क्रिकेट टीम में बतौर कोच गौतम गंभीर का काम अच्छा रहा है। इस साल उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किया था। उसके बाद एक कोच के रूप में गंभीर की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications