Fact Check: RCB को IPL ने कर दिया इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो? क्या हो रही है बैन लगाने की तैयारी
Fact Check: 17 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी की जीत आरसीबी के लिए ख़ुशी के बजाय मातम में बदल गई जब जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी। इस घटना के दौरान कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। कुछ एफआईआर भी दर्ज हुई और जांच चल रही है।
जब से यह हादसा हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं। उनमें एक दावा यह भी है कि आरसीबी के ऊपर बैन लगाया जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि आरसीबी को आईपीएल के सोशल मीडिया हैंडल से इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया गया है।

बैन लगाने की खबरें काफी ज्यादा देखने को मिली हैं। हालांकि आरसीबी के फैन्स अब भी टीम के साथ खड़े हुए हैं। सोशल मीडिया के दावों की जांच करने पर मामला कुछ और ही नज़र आता है। आरसीबी को बैन करने की खबरों की पड़ताल भी की गई है।
क्या IPL ने कर दिया RCB को अनफॉलो
दरअसल आरसीबी को अब भी इन्स्टाग्राम पर आईपीएल के हैंडल से फॉलो किया जा रहा है, आरसीबी को पहले कभी अनफॉलो किया ही नहीं गया था। अनफॉलो करने वाले सभी दावे पूरी तरह से झूठे निकले हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर आरसीबी को आईपीएल द्वारा फॉलो करने वाले पोस्ट शेयर कर बताया है कि अफवाहों में दम नहीं है।
वनइंडिया ने जब आरसीबी और आईपीएल दोनों के इन्स्टाग्राम अकाउंट देखे, तो पाया कि अनफॉलो जैसा कुछ नहीं है। दोनों एक-दूसरे के अकाउंट फॉलो कर रहे हैं। इससे साबित हो गया कि ये पूरी तरह से बेबुनियादी बातें हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।
RCB को बैन करने का क्या प्रावधान है?
आईपीएल टीमें बिजनेस और अनुबंध के तहत चलती हैं। टीमों के लिए कुछ शर्तें होती हैं, जिनमें सुरक्षा संबंधित शर्तें भी हैं। बेंगलुरु में मची भगदड़ की जांच चल रही है और अगर किसी क्लोज का उल्लंघन पाया जाता है, तो बीसीसीआई के पास टीम को बैन करने का अधिकार है।
इससे पहले स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को बैन कर दिया गया था। दो-दो सालों के लिए इन टीमों को निलंबित कर दिया था। अगर आरसीबी का कोई दोष साबित होता है, तो बैन की संभावना बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications