Fact Check: क्या गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनने जा रहे हैं सुरेश रैना?
मुंबई, 03 मार्च। आईपीएल 2022 में मिस्टर आईपीएल यानी कि सुरेश रैना को किसी ने नहीं खरीदा था, जिसके बाद से उनके फैंस को काफी निराशा हुई थी और गुस्साए लोगों ने चेन्नई सुपरकिंग्स को काफी ट्रोल किया था। हालांकि इस बारे में रैना की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया था। लेकिन मंगलवार को जब रैना की ओर से पुष्पा स्टाइल में एक ट्वीट किया गया तो हर किसी को लगने लगा कि शायद रैना इस बार फिर से आईपीएल के मैदान पर नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह
सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि 'रैना अब गुजरात टाइटंस टीम से जुड़ सकते हैं क्योंकि गुजरात टाइटंस के इंग्लिश प्लेयर जेसन रॉय ने अपना नाम वापस ले लिया है इसलिए उनकी जगह अबआईपीएल में रैना नजर आएंगे।'

आईपीएल - इंडियन प्रीमियर लीग (@Tata_IPL)
यही नहीं आईपीएल - इंडियन प्रीमियर लीग (@Tata_IPL) के नाम से एक नकली ट्विटर हैंडल ने रैना को गुजरात टाइटंस की जर्सी पहने एक तस्वीर भी पोस्ट कर दी औऱ कैप्शन में लिखा कि गुजरात टाइटंस ने IPL2022 के लिए जेसन रॉय की जगह सुरेश रैना को लिया। #GujaratTitans #सुरेश रैना

यह एक फर्जी खबर है
गौरतलब है कि जैसन रॉय ने बायो-बबल थकान के कारण आईपीएल 2022 से नाम वापस ले लिया था।चर्चा गर्म होने पर अब आधिकारिक तौर पर खुलासा किया गया कि यह एक फर्जी खबर है और गुजरात फ्रेंचाइजी ने अभी तक कोई रिप्लेसमेंट नहीं चुना है। आईपीएल का आधिकारिक हैंडल twitter.com/IPL है। और रैना का जो ट्वीट किया है उसकी आईडी फेक है।
फाइनल 29 मई को
आपको बता दें कि आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है और इस साल फाइनल 29 मई को खेला जाएगा।
CSK हुआ था बुरी तरह से ट्रोल
CSK ने जब रैना को नहीं खरीदा तो उसकी काफी आलोचना की गई थी। यहां तक कि जब सोशल मीडिया पर CSK को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा तो सीएसके के सीईओ विश्वनाथ को सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि रैना का होना हमारे लिए भी दुख भरा है लेकिन वो मौजूदा टीम में फिट नहीं हो पा रहे थे इसलिए हमें उन्हें रिलीज करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications