Fack Check: मिचेल स्टार्क ने रोहित शर्मा को 176 की स्पीड से गेंद फेंक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड? सच्चाई आई सामने
Fact Check: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में एक हैरान कर देने वाला दावा वायरल हुआ कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 176.5 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद बताई जा रही है।
इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कई यूज़र्स ने लिखा कि स्टार्क ने शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा की गेंद डाली थी। हमने इन दावों का सच जानने का प्रयास किया, तो सच सामने आया।

क्या सच में इतनी तेज गेंद फेंकी गई थी?
क्रिकेट वेबसाइट्स और ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक, यह रीडिंग तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा थी।
स्पीड गन ने पहले फ्रेम में गेंद की स्पीड 176.5 किमी/घंटा दिखाई, लेकिन कुछ ही देर बाद ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर्स ने बताया कि यह "error reading" थी। वास्तव में उस गेंद की असली स्पीड लगभग 140.8 किमी/घंटा दर्ज की गई - जो स्टार्क की सामान्य तेज गति के आसपास है।
फैक्ट चेक रिपोर्ट
दावा मिचेल स्टार्क ने 176.5 किमी/घंटा की गेंद फेंकी
स्रोत सोशल मीडिया पोस्ट, वायरल क्लिप
वास्तविकता तकनीकी त्रुटि (स्पीड गन की गलती)
असली स्पीड लगभग 140-145 किमी/घंटा
स्थिति भ्रामक दावा (Misleading)
नहीं टूटा शोएब अख्तर का कीर्तिमान
सबसे तेज गति की गेंद का कीर्तिमान अब भी शोएब अख्तर के नाम ही है और इसे नहीं तोड़ा जा सका है। वायरल पोस्ट और वीडियो में किये जा रहे दावों में सच्चाई नहीं है और सब फर्जी हैं। कई बार स्पीड मीटर में गलत रीडिंग की वजह से ऐसा हो जाता है।
रोहित-कोहली सस्ते में आउट
भारतीय बैटिंग के दौरान रोहित शर्मा और कोहली के ऊपर नजरें थीं लेकिन दोनों ही सस्ते में आउट होकर चले गए। बारिश ने भी काफी बार खलल डाला और ओवर में कटौती करते हुए मैच कराने का प्रयास चलता रहा, खबर लिखे जाने तक मैच 26-26 कवरों का कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications