Explainer: पंजाब किंग्स क्वालीफायर मैच हारेगी तो क्या होगा? टूटेगा पहली बार ख़िताब जीतने का सपना
Explainer: पंजाब किंग्स ने आईपीएल में पिछले दस सालों का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते हुए पंजाब ने इस सीजन धांसू टीमों को हराते हुए प्लेऑफ़ में जगह बनाने के बाद टॉप वन की पोजीशन हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। 2014 के बाद पहली बार पंजाब ने टॉप चार में जगह बनाई।
14 मैचों में 19 अंक लेकर पंजाब किंग्स ने अपनी बादशाहत कायम की है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को पराजित किया। लीग चरण के अंतिम मैच में पंजाब ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली।

टॉप वन पर आने वाली पंजाब किंग्स को अब पहले क्वालीफायर मैच में खेलना है। यह अभी तय नहीं है कि सामने पंजाब या आरसीबी में से कौन सी टीम खेलने वाली है। अगर क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स जीत दर्ज करती है, तो फाइनल में चली जाएगी और खिताबी जीत से एक कदम दूर रहेगी।
क्वालीफायर हारने पर क्या होगा
अगर पंजाब किंग्स को हार मिलती है, तो जीतने वाली टीम फाइनल में होगी लेकिन यहां मामला समाप्त नहीं होगा। नियम के अनुसार टॉप दो टीमों को फाइनल में जाने के लिए दो मौके मिलते हैं। पंजाब किंग्स को भी दूसरा मौका मिलेगा। इसे क्वालीफायर-2 कहा जाता है।
पंजाब को मिलेंगे दो मौके
तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों की टक्कर एलिमिनेटर मैच में होगी, इसमें जीतने वाली टीम को टॉप दो में से किसी एक के साथ फाइनल के लिए खेलना पड़ेगा, यह दूसरा क्वालीफायर मैच होगा। इस तरह पंजाब किंग्स के पास फाइनल में जाने के दो मौके रहेंगे। अगर दूसरी बार में भी पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ेगा, तो मामला समाप्त हो जाएगा और टाइटल जीतने का सपना भी टूट जाएगा।
घरेलू फैन्स का रहेगा समर्थन
पंजाब किंग्स को पहला मौका 29 मई को मिलेगा, वहां जीतने पर फाइनल का सफर तय हो जाएगा और हारने पर दूसरा मौका रहेगा। तालिका में टॉप दो पर रहने का लाभ पंजाब किंग्स को मिला है। हर टीम इसके लिए ही भाग रही थी। पंजाब अपना पहला क्वालीफायर मैच न्यू चण्डीगढ़ में मुल्लानपुर में खेलेगी, घरेलू फैन्स का भी अपार समर्थन रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications