Explained: क्यों केएल राहुल को किया पुणे टेस्ट में बाहर? किसने सरफराज खान की जगह बचाई

India vs New Zealand: पुणे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। टीम इंडिया में कुल तीन बदलाव हुए हैं लेकिन सबसे अहम नाम केएल राहुल का है। सरफराज खान को टीम में बरकरार रखा गया लेकिन राहुल को अंततः बाहर करना पड़ा है। एक दिन पहले तक ऐसा नजर नहीं आ रहा था।

टीम इंडिया के सहायक कोच टेन डॉसकाटे ने कहा था कि हेड कोच गौतम गंभीर फ़िलहाल केएल राहुल को लम्बा मौका देना चाहते हैं। इस बयान से लगने लगा था कि राहुल प्लेइंग इलेवन में होंगे और सरफराज खान को बाहर कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ind vs nz

केएल राहुल को बाहर करने के पीछे कुछ कारण रहे हैं, उनमें सबसे अहम तो उनकी खराब फॉर्म ही है। इसके बाद फैन्स का विरोध भी अहम रहा है। हर जगह केएल राहुल के टेस्ट आंकड़े दिखने लगे थे। सोशल मीडिया पर यही हो रहा था। इसके अलावा टीम हित भी ध्यान में रखा गया।

भारतीय टीम सीरीज में पीछे चल रही है और सीरीज बराबर करने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी के आवश्यकता थी, जो टीम के लिए रन बनाए। इसमें शुभमन गिल का टीम में आना भी अहम फैक्टर है। सरफराज का धांसू शतक पिछले मैच में आया था। ऐसे में उनकी जगह को हाथ लगाना ठीक नहीं था। इस वजह से भी केएल राहुल को ही बाहर करना था।

भारतीय टीम में कुलदीप यादव को बाहर कर वॉशिंगटन सुंदर को लाया गया। ऑल राउंड खेल के हिसाब से सुंदर की जगह बनी है। कुलदीप बैटिंग में खास नहीं कर पाते। सिराज की जगह आकाश दीप को इसलिए लाया गया क्योंकि वह अंत में बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। आकाश दीप कुछ रन बनाने में सक्षम हैं और स्विंग गेंदबाजी की कला भी जानते हैं। एक बेहतरीन टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए पुणे टेस्ट के ग्यारह प्लेयर्स का चयन हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+