Explained: हार्दिक पांड्या CSK के खिलाफ क्यों नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? रोहित को भी नहीं मिलेगी कमान
IPL 2025: आईपीएल में पांच खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस पिछले कुछ सीजन में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रही है। पिछले आईपीएल में मुंबई इंडियंस सबसे नीचे रही थी। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया लेकिन कोई फायदा टीम को नहीं हुआ। ऐसी भी खबरें आई कि टीम में दरार पैदा हो गई है।
आईपीएल 2025 सीज़न से पहले, मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन करके रणनीतिक कदम उठाए। इसके अलावा कुछ प्लेयर्स को खरीदकर लाइनअप को मजबूत करने का प्रयास किया। टी20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी में टाइटल जीत के दौरान रोहित और हार्दिक का तालमेल बताता है कि दोनों में कोई मतभेद नहीं हैं।

कप्तान होने के बावजूद हार्दिक पांड्या 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ MI के शुरुआती मैच में नहीं खेलेंगे। अब इस स्थिति में मुंबई इंडियंस को एक नया कप्तान मिलना तय माना जा सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा हो सकते हैं।
IPL 2025: हार्दिक पांड्या क्यों बाहर
हार्दिक पांड्या के बाहर होने के पीछे भी एक बड़ा कारण नज़र आता है। मुंबई इंडियंस के अंतिम आईपीएल मैच में ओवर रेट धीमा रहा था। इसके बाद उनको निलंबित करने का फैसला लिया गया। यह इस वजह से हुआ क्योंकि पांड्या की टीम ने लगातार तीसरी बार यह अपराध किया था। तीन बार लगातार धीमे ओवर रेट की वजह से कप्तान के ऊपर बैन लगाने का प्रावधान है।
IPL 2025: मुंबई इंडियंस का नया कप्तान
अब यह देखना होगा कि रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे या नहीं। अगर रोहित नहीं होते हैं, तो मुंबई इंडियंस के पास सूर्यकुमार यादव भी एक विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। उनको टीम की कमान थमाते हुए कप्तान बनाया जा सकता है। वह टीम इंडिया के लिए कप्तानी करते हैं।
IPL 2025: मुंबई-चेन्नई में टक्कर
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा और दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में मुकाबला देखने के लिए फैन्स उत्साहित रहते हैं। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला तीव्र भी होता है। धोनी और रोहित की कप्तानों में मुकाबले धांसू होते थे।












Click it and Unblock the Notifications