BCCI का ब्लू टिक हटाकर ट्विटर ने की खुराफात, जानें किस वजह से ऐसा किया गया है

Twitter removes BCCI Blue Tick: ट्विटर अब बदलकर 'X' बन गया है, हालांकि अब भी यूआरएल में ट्विटर ही दिखाई देता है। स्टेटस के अनुसार ट्विटर पर वेरीफाइड अकाउंट को ब्लू, गोल्ड आदि टिक मिलते हैं। एलोन मस्क ने जब से ट्विटर अ अधिग्रहण किया है, इसकी पॉलिसी में बदलाव आते रहे हैं।

ब्लू और अन्य प्रकार के टिक वाले एकाउंट्स को शर्तों का पालन करना होता है। अगर डीपी बदली जाती है, तो टिक छीन लिया जाता है। बीसीसीआई के आधिकारिक हैंडल के साथ भी ऐसा ही हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के लिए चल रहे हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग देने के लिए बोर्ड के हैंडल की डीपी बदली गई।

bcci

इसके बाद बीसीसीआई का ब्लू टिक चला गया। हर कोई यह देखकर हैरान था कि यह कैसे हुआ। ट्विटर की पॉलिसी है कि नई डीपी लगाने पर टिक अपने-आप चला जाएगा। इसके बाद मैनेजमेंट इस नई डीपी की जांच करते हैं। पूरी प्रक्रिया के बाद टिक वापस दे दिया जाता है।

यह भी जानना आवश्यक है कि जब बीसीसीआई वापस अपने पुराने डीपी को लगाएगी, उस समय भी टिचक वापस चला जाएगा। इस तरह दो बार जांच प्रक्रिया होगी। बीसीसीआई के अलावा कई लोगों के ब्ल्यू टिक भी स्वतः ही चले गए हैं। हर घर तिरंगा अभियान का समर्थ करने के लिए लोगों ने तिरंगे की फोटो को अपनी डीपी बनाया है।

बीसीसीआई फ़िलहाल भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टी20 सीरीज में व्यस्त है। इसके बाद टीम इंडिया को आयरलैंड दौरे पर खेलना है। आयरिश टीम के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है। एशिया कप के लिए फ़िलहाल टीम की घोषणा होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+