'आप बेहूदा हैं, लगता है बड़ों ने आपको कभी शिष्टाचार नहीं सिखाया', मोहम्मद शमी के पीछे पड़े पाकिस्तानी दिग्गज
Basit Ali slams Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में पाकिस्तान को लेकर कुछ तीखी टिप्पणियां की है। यूट्यूब पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में मोहम्मद शमी ने कई बातों को लेकर अपनी राय दी है। दरअसल, मोहम्मद शमी ने इंजमाम उल हक को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जिसके बाद पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर्स निराश हो गए हैं।
पाकिस्तानी दिग्गज हुए निराश
टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की रिवर्स स्विंग पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने बेतुका बयान दिया था। अब मोहम्मद शमी ने अपने साथी अर्शदीप सिंह का बचाव करते हुए पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज को 'कार्टूनगिरी' करार दे दिया है। शमी के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सलमान बट और बासित अली ने रिेएक्ट किया है।

सलमान बट ने कही ये बात
शमी को लेकर सलमान बट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि भारतीय गेंदबाज को इस तरह से रिएक्ट नहीं करना चाहिए था और इंजमाम को कार्टुन नहीं कहना था। यह टिप्पणी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट को पसंद नहीं आई, जिन्होंने इसे इंजमाम-उल-हक पर सीधा हमला माना। सलमान बट ने शमी की टिप्पणियों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
बासित अली को आया गुस्सा
एक और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने कहा कि शमी द्वारा इंजी भाई को कार्टून कहना सही नहीं है। इंजमाम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश का नेतृत्व किया है। शमी के शब्दों का चयन अच्छा नहीं था। उनके शब्दों ने मुझे आहत किया है।
इतना ही नहीं आगे अपने बयान में तो बासित अली ने यह भी कहा कि अगर आपको लगता है कि इंजी भाई गलत थे तो इस पर आप अलग तरीके से भी नाराजगी जता सकते थे। वो एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और उनके प्रति आपको सम्मान के शब्द इस्तेमाल करने चाहिए. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो क्रिकेट आपको 365 में से 300 दिन रुलाएगा।
शमी ने दिया सुझाव
उन्होंने आगे कहा कि मोहम्मद शमी ने बेहुदा जवाब दिए हैं। उन्होंने बेहूदा जुबान का इस्तेमाल किया। ऐसा लगता है कि शमी के बड़ों ने आपको कभी शिष्टाचार नहीं सिखाया है। दूसरी तरफ मोहम्मद शमी ने सुझाव दिया कि पाकिस्तान को अपने चयन मानदंडों में सुधार करने और एक मजबूत टीम को मैदान में उतारने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications