KL Rahul के लिए आसान नहीं होगा प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना, दिग्गज ने बताई ये बड़ी वजह

Sanjay Bangar on kl rahul: केएल राहुल को भारतीय टीम की ओर से हर फॉर्मेट में खुद को साबित करने के कई मौके दिए गए हैं। लेकिन वह हर बार अपनी काबिलियत साबित करने में नाकाम रहे हैं।

Sanjay Bangar on kl rahul

Sanjay Bangar on kl rahul: साल 2022 में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ भारतीय टीम साल 2023 के सफर की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम में इस सीरीज के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं। टी-20 सीरीज के लिए टीम से कई बड़े नाम गायब हैं, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे दिग्गज मौजूद हैं।

केएल राहुल को उपकप्तानी से हटाया गया

केएल राहुल को उपकप्तानी से हटाया गया

भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में बड़ा बदलाव किया है। केएल राहुल की जगह भारत ने हार्दिक पंड्य को अपना नया उपकप्तान घोषित कर दिया है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की उपकप्तानी में केएल राहुल संभाल रहे थे। जहां रोहित के चोटिल होने के बाद उन्होंने बतौर कप्तान टीम की कमान को संभाले रखा था। लेकिन अब चयनकर्ताओं ने केएल राहुल को इस जिम्मेदारी से आजाद कर दिया है।

राहुल के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल

राहुल के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल

केएल राहुल के लिए अब टीम में अपनी जगह बनाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर केएल राहुल को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि ईशान किशन को बतौर ओपनर मिली सफलता को ध्यान में रखा जाये तो कहना होगा कि केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

पंड्या की वापसी से भी बढ़ेगी मुश्किलें

पंड्या की वापसी से भी बढ़ेगी मुश्किलें

केएल राहुल वनडे में मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते आए हैं। लेकिन हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के टीम में आने से केएल राहुल को जगह बनाने में परेशानी हो सकती है। नंबर तीन पर विराट कोहली और चार पर श्रेयस अय्यर टीम के लिए फिक्स हैं। पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव और छठे पर उपकप्तान पंड्या होंगे, ऐसे में राहुल कहां खेलते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। बांगड़ ने यह भी कहा कि ईशान किशन को रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज ही रखा जाएगा। सिर्फ 126 गेंदों में 200 रन बनाने वाले किशन को उनकी जगह से हटाना टीम के लिए ठीक नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+