भारतीय टीम की बल्लेबाजी का कायल हुआ इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने वाला कप्तान, जानिए क्या कहा
लंदन, जुलाई 10। हाल ही में एजबेस्टन टेस्ट में भारत को हराने के बाद इंग्लैंड की बैटिंग लाइन अप की तारीफ हर जगह हो रही थी। पिछले 4-5 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जिस तरह से खेलना शुरू किया था, उस बैटिंग स्टाइल की हर कोई सराहना कर रहा था, लेकिन कुछ ही दिन के बाद परिस्थितियां ऐसी बदली हैं कि अब इंग्लैंड के खिलाड़ी भारतीय टीम के बैटिंग लाइनअप के कायल हो गए हैं। जी हां, इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तारीफ की है।

मुझे भारतीय बल्लेबाजी ने इंप्रेस किया है- मोर्गन
टी20 सीरीज में भारत के हाथों 0-2 से पिछड़ने के बावजूद भी इयोन मोर्गन ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने बल्लेबाजी में मुझे काफी प्रभावित किया है। इयोन मोर्गन ने कहा है, "मैंने जोखिम लेने के प्रति टीम इंडिया के खिलाड़ियों के रवैये में काफी बदलाव देखा, जिसने मुझे काफी प्रभावित किया है।
आपको बता दें कि टी20 सीरीज के दोनों मुकाबलों की अगर बात की जाए तो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने दोनों मैचों में तेज शुरुआत दी और दूसरे गेम में विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका इसमें साथ भी निभाया। तेज शुरुआत का ही नतीजा था कि विकेट गिरने के बाद भी भारत एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहा था।
दूसरे टी20 को लेकर बोलते हुए इयोन मोर्गन ने कहा कि एक पॉजिटिव सोच के साथ ही भारत ने पहले दो गेम में एक अच्छा टोटल बनाया था। इयोन मोर्गन ने पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हार को लेकर भी कहा कि उस वक्त टीम का खेलने का रवैया अभी के रवैयी से एकदम विपरीत था।












Click it and Unblock the Notifications