ENG vs WI, 2nd Test: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

England vs West Indies, 2nd Test: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज पर पारी और 114 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीज आज, 18 जुलाई से 22 जुलाई तक सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

एंडरसन की जगह किसे मिलेगा मौका?
इंग्लैंड को एंडरसन के सन्यास के बाद उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी की तलाश होगी। ऐसे में इंग्लैंड की टीम में कुछ बदलाव देख सकते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को यहां वापसी करनी होगी क्योंकि वे एक और सीरीज हारने की कगार पर हैं। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड अब 1-0 से आगे हैं।

england vs west indies

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच अब तक सबसे लंबे फॉर्मेट में कुल 164 मैच खेले हैं। वेस्टइंडीज अभी भी 59 जीत के साथ मामूली बढ़त बनाए हुए है, जबकि इंग्लैंड ने 52 मैच जीते हैं। इसके अलावा दोनों टीम के बीच शेष 53 मैच ड्रॉ रहे हैं।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज वेदर रिपोर्ट
टेस्ट मैच के आखिरी तीन दिनों में बारिश होने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और ह्यूमिडिटी 55-75% के बीच रहेगी।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट
ट्रेंट ब्रिज की पिच गेंदबाजी के लिए काफी मददगार रही है, और यहां बल्लेबाजों के लिए नई गेंद का सामना करना आसान नहीं होगा। ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज़ पिच मानी जाती है। मैच के शुरुआती दौर में बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिल सकती है।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज की संभावित XI
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, मैथ्यू पॉट्स।

वेस्टइंडीज: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, कावेम हॉज, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है टीम इंडिया! 19 जुलाई को होगा महामुकाबला

वेस्टइंडीज फुल टीम: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, कावेम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर, ज़ाचरी मैकास्की, जेरेमिया लुइस, टेविन इमलाच

इंग्लैंड फुल टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, मार्क वुड, डेनियल लॉरेंस, मैथ्यू पॉट्स, डिलन पेनिंगटन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+