IND vs PAK: एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है टीम इंडिया! 19 जुलाई को होगा महामुकाबला
Women's Asia Cup 2024: महिला एशिया कप का नौवां सीजन शुक्रवार, 19 जुलाई को श्रीलंका में शुरू होने वाला है। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट लगातार पांचवें संस्करण के लिए T20I फॉर्मेट में खेला जाएगा। प्रारंभिक राउंड-रॉबिन स्टेज में आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में रखा जाएगा। दोनों ग्रुप में टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया
आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन भारत, पाकिस्तान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया एशिया कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 19 जुलाई को करेगी।

टीम इंडिया को ग्रुप ए में मिली जगह
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप बी में मेजबान श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया शामिल हैं। फाइनल 28 जुलाई को दांबुला में होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच नेपाल और यूएई के बीच होगा, जिसके बाद उसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा।
एशिया कप 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान कब है?
भारत ने 2022 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप का पिछला संस्करण जीता था। टूर्नामेंट के इतिहास में टीम इंडिया सबसे सफल टीम रही है। भारत 19 जुलाई को अभियान के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
महिला एशिया कप टी20 2024 का फुल शेड्यूल
- यूएई बनाम नेपाल- 19 जुलाई शुक्रवार- दोपहर 2 बजे (IST)
- भारत बनाम पाकिस्तान- 19 जुलाई शुक्रवार- शाम 7 बजे
- मलेशिया बनाम थाईलैंड- 20 जुलाई शनिवार- दोपहर 2 बजे
- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- 20 जुलाई शनिवार शाम 7 बजे
- भारत बनाम यूएई- 21 जुलाई रविवार- दोपहर 2 बजे
- पाकिस्तान बनाम नेपाल- 21 जुलाई रविवार- शाम 7 बजे
- श्रीलंका बनाम मलेशिया- 22 जुलाई सोमवार- दोपहर 2 बजे
- बांग्लादेश बनाम थाईलैंड- 22 जुलाई सोमवार- शाम 7 बजे
- पाकिस्तान बनाम यूएई- 23 जुलाई मंगलवार- दोपहर 2 बजे
- भारत बनाम नेपाल- 23 जुलाई मंगलवार- शाम 7 बजे
- बांग्लादेश बनाम मलेशिया- 24 जुलाई बुधवार- दोपहर 2 बजे
- श्रीलंका बनाम थाईलैंड- 24 जुलाई बुधवार- शाम 7 बजे
- सेमीफाइनल 1- 26 जुलाई शुक्रवार- दोपहर 2 बजे
- सेमीफाइनल 2- 26 जुलाई शुक्रवार शाम 7 बजे
- फाइनल 28 जुलाई रविवार
ये भी पढ़ें- क्या इस मामले में हरभजन सिंह की होगी गिरफ्तारी? विकलांग महिला खिलाड़ी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत












Click it and Unblock the Notifications