ENG vs SL: इंग्लैंड के पास वर्ल्ड कप 2023 में वापसी का मौका, जानें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट
England vs Sri Lanka Weather Forecast: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में लगातार संघर्ष कर रही इंग्लैंड टीम का सामना आज अपने आगामी मैच में श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों ने वर्तमान में एक-एक मैच जीता है।डिफेंडिंग चैंपियन के पास टूर्नामेंट में अपने अभियान को पटरी पर लाने का संभवत आखिरी मौका होगा।
इंग्लैंड चार मैच में दो अंक के साथ नौवें स्थान पर है और श्रीलंका इतने ही अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। मैच से पहले जानते हैं बेंगलुरु में कैसा रहेगा आज का मौसम।

बेंगलुरु में कैसा रहेगा आज का मौसम
बेंगलुरु में 26 अक्टूबर को आंशिक बादलों के साथ आसमान साफ दिखाई देगा। लगभग 2 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि दर्शक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बिना किसी रुकावट के मैच का आनंद ले सकते हैं। दिन के दौरान तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर रात में 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान 10 किमी/घंटा से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट
भारत के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में से एक एम चिन्नास्वामी को हमेशा से बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है। यहां खेल के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन कुल मिलाकर पिच हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है। खासकर छोटी बाउंड्री होने के कारण चौके-छक्के खूब देखने को मिल सकते हैं।
श्रीलंका फुल स्क्वाड: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, एंजेलो मैथ्यूज, दिमुथ करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, डुनिथ वेलालेज।
इंग्लैंड फुल स्क्वाड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, ब्रायडन कार्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन।












Click it and Unblock the Notifications