ENG vs SL Dream11: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम 11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

ENG vs SL Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 20वें मैच में आज, 26 अक्टूबर को इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होगी। इंग्लैंड और श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अब तक चार में से एक-एक मैच जीता है। फिलहाल, जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट में वापसी करने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी।

पिछले मैच में इंग्लैंड का प्रदर्शन
इंग्लैंड को अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारी हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर कुल 399 रन बनाए। प्रोटियाज के लिए हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 67 गेंदों पर 109 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 170 रन पर ढेर हो गई और 229 रन से मैच हार गई।

england team

श्रीलंका ने अपने आखिरी मैच में 263 रनों के लक्ष्य को 48.2 ओवर में पांच विकेट रहते हासिल कर नीदरलैंड को पांच विकेट से हरा दिया था। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका और कसुन राजिथा ने चार-चार विकेट लिए। सदीरा समरविक्रमा ने 107 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली और टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे।

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड विली, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। पिच पूरे खेल के दौरान बल्लेबाजों के लिए बढ़िया रहती है और उन्हें गेंद को हिट करने के मौके देती है। यहां बनाया गया हाईएस्ट स्कोर भारत द्वारा 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 383/6 है। इसके विपरीत यहां सबसे कम स्कोर 168 है जो भारत ने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। छोटी बाउंड्री होने के कारण गेंदबाजों को मदद नहीं मिलेगी।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर: जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, कुसल मेंडिस
  • बल्लेबाज: बेन स्टोक्स, डेविड मालन, हैरी ब्रूक, चैरिथ असलांका
  • ऑलराउंडर: धनंजय डी सिल्वा, डेविड विली
  • गेंदबाज: दिलशान मदुशंका, आदिल राशिद
  • कप्तान:जॉनी बेयरस्टो
  • उपकप्तान: जोस बटलर

श्रीलंका फुल टीम: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, एंजेलो मैथ्यूज, दिमुथ करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, डुनिथ वेलालेज।

इंग्लैंड फुल टीम: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, ब्रायडन कार्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+