ENG vs SA: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

England vs South Africa, Pitch Weather Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 45वें मैच में इंग्लैंड (ENG) का मुकाबला शुक्रवार, 21 जून को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका (SA) से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे खेला जाएगा। मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने अपने सभी चार लीग स्टेज के मैच जीते है। दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला सुपर 8 मैच यूएसए के खिलाफ मात्र 18 रनों के अंतर से जीता था। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की और सुपर 8 में आश्चर्यजनक रूप से प्रवेश किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले सुपर 8 मैच में अपना क्लास दिखाया और 8 विकेट से जीत हासिल की।

Daren Sammy National Cricket Stadium

दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने कुल 25 बार एक दूसरे का आमना-सामना किया है। दोनों ने 12-12 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ।

बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव है। फैंस यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं। इस पिच पर जीत का स्कोर 170-180 के आसपास होगा। इस पिच पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। यहां खेला गया आखिरी T20I मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच था, जिसमें छह विकेट के नुकसान पर कुल 361 रन बनाए गए थे।

ये भी पढ़ें- Dream11 Today: इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश

कैसा रहेगा आज का मौसम
वेदर रिपोर्ट के अनुसार, सेंट लूसिया में दिन के समय 32 डिग्री सेल्सियस और रात में लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है। दिन के समय बारिश की संभावना 18 प्रतिशत और रात में 43 प्रतिशत बताई गई है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+