ENG vs PAK, 1st T20I: पाकिस्तान दिखाएगा दम या इंग्लैंड करेगा काम-तमाम? जानें हेड टू हेड और पिच-वेदर रिपोर्ट

ENG vs PAK, 1st T20I: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों के बीच पाकिस्तान चार टी20 मैचों के लिए इंग्लैंड दौरे पर है, जिसका पहला मैच आज 22 मई को हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। पाकिस्तान, जिसने अपनी पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ आयरलैंड के खिलाफ खेली और हाल ही में जीती, इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम आज़माना चाहेगी। इस बीच, मेजबान टीम भी पूरी ताकत वाली टीम उतारेगी। रोमांचक एक्शन से पहले हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी
खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। इन दोनों टीमों ने अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने 19 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने नौ मैच जीते हैं। दोनों टीम के बीच एक मैच रद्द कर दिया गया था।

England vs Pakistan

मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान
लीड्स में बुधवार शाम को मैच शुरू होने पर बारिश होने की संभावना 82 फीसदी है। इस दौरान 14°C तापमान और 16 किमी/घंटा हवा की गति के साथ ह्यूमिडिटी 91 प्रतिशत होगी।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट
हेडिंग्ले में गेंदबाजों को काफी शुरुआती स्विंग मिलेगी। यहां गेंद सामान्य से कुछ ज्यादा मूव करेगी। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी के लिए स्थितियां बेहतर होंगी, इसलिए दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को बढ़त मिलेगी।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान संभावित प्लेइंग-11
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, जॉनी बेयरस्टो, विल जैक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, आजम खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर।

ये भी पढ़ें- 'मेरी मां अभी भी अस्पताल में...,' KKR के स्टार ने कैसे एक साथ दो परिवारों को संभाला? गुरबाज ने किया खुलासा

इंग्लैंड फुल स्क्वाड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बेन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम हार्टले।

पाकिस्तान फुल स्क्वाड: मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शादाब खान, हसन अली, अबरार अहमद , अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान, आगा सलमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+