Ashes 2023: एशेज सीरीज में उस्मान ख्वाजा के बल्ले से रनों की बरसात, ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत
England vs Australia, 5th Test, Day 4: लंदन के केनिंगटन ओवल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में जबरदस्त शुरुआत की है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
ख्वाजा का अर्धशतक: इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उस्मान ख्वाजा ने लगातार टीम के लिए रन बनाने का काम किया है। उस्मान ख्वाजा ने आखिरी मैच की दूसरी पारी में भी एक शानदार अर्धशतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के ये दोनों ही बल्लेबाज इस साझेदारी को और बड़ा बनाने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पास एशेज सीरीज जीतने का जबरदस्त मौका है।

जड़ चुके हैं 470 से ज्यादा रन: उस्मान ख्वाजा के लिए एशेज सीरीज अब तक शानदार गुजरा है। उन्होंने इस सीरीज में अब तक 470 से अधिक रन बना लिए हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़कर ख्वाजा ने सीरीज का शानदार आगाज किया था। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जमाया। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी उन्होंने टीम के लिए 50 रनों की पारी खेली।
आखिरी टेस्ट में जलवा कायम: इस सीरीज में लगातार दमदार प्रदर्शन करने वाले ख्वाजा आखिरी टेस्ट में भी बल्ले से अपना दमखम दिखाने का काम कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ख्वाजा 69 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ख्वाजा यहां एक और शतक लगाने की कोशिश करेंगे। उस्मान ख्वाजा के अलावा डेविड वॉर्नर ने भी इस अहम मुकाबले में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। दोनों की शानदार पारियों के चलते ऑस्ट्रेलिया ने अब इस मुकाबले में जान फूंक डाली है।












Click it and Unblock the Notifications