ENG VS AFG: इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम 11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

ENG vs AFG Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 13वें मैच में आज, 15 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड (ENG) का मुकाबला अफगानिस्तान (AFG) से होगा। इंग्लैंड ने अब तक दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि अफगानिस्तान को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है, क्योंकि वह अपने पिछले दोनों मैच हार चुके हैं।

इंग्लैंड ने अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला, जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जैसी कि उम्मीद थी इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजी लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया। बेयरस्टो और रूट के अर्धशतकों के साथ जबकि डेविड मलान के सनसनीखेज शतक के साथ इंग्लैंड ने 364 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली, और वे एक के बाद एक विकेट खोते रहे। आख़िरकार, वे 137 रनों के अच्छे अंतर से मैच हार गए।

eng vs afg

अफगानिस्तान ने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेला, जहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने अच्छी शुरुआत की, हालांकि उन्होंने जल्दी-जल्दी कुछ विकेट खो दिए। शाहिदी और उमरजई की जोड़ी ने 101 रन जोड़े, जिससे ऐसा लग रहा था कि वे एक बड़े स्कोर तक पहुंच जाएंगे, लेकिन बुमराह ने वापसी करते हुए उन्हें 272 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शुरू से ही आक्रामक हो गए और उन्होंने 84 रन पर 131 रन बनाए। अन्य खिलाड़ियों ने भी उनका अच्छा साथ दिया और भारत ने 15 ओवर शेष रहते हुए आठ विकेट से मैच जोरदार ढंग से जीत लिया।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए बेस्ट ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर- रहमानुल्लाह गुरबाज, जॉनी बेयरस्टो
  • ऑलराउंडर- लियम लिविंगस्टन, सैम करन, मोहम्मद नबी
  • बल्लेबाज- डेविड मलान, जो रूट, इब्राहिम जदरान
  • गेंदबाज- नवीन-उल-हक, रीस टॉप्ली, राशिद खान
  • कप्तान- डेविड मलान
  • उपकप्तान- जो रूट

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स/हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सेम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले

अफगानिस्तान की संभालित प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+