इंग्लैंड को भी मिला वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी, 15 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़ मचाया तहलका
Theo Lamey: भारतीय टीम में आने वाले समय में वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। आईपीएल में अपने बल्ले से धमाल मचाने के बाद उनको इंग्लैंड में भारत की अंडर 19 टीम के साथ जाने का मौका मिला और वहां भी उनका धमाका देखने को मिला। 14 साल के वैभव ने वहां तूफानी बैटिंग की थी।
उसी तरह का एक बल्लेबाज अब इंग्लैंड को भी मिला है, जिसने अपनी बैटिंग से पूरी दुनिया का ध्यान खींचने का काम किया है। इस खिलाड़ी का नाम थियो लेमी है, जिन्होंने चौके और छक्कों के बल पर तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए डबल सेंचुरी जमा दी।

काउंटी की अंडर 18 चैम्पियनशिप के दौरान समरसेट के लिए खेलते हुए लेमी ने दोहरा शतक जमा दिया, उनके बल्ले से 196 गेंदों में 213 रनों की पारी आई। ग्लूस्टरशायर के खिलाफ खेलते हुए लेमी ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और निरंतर रन बनाते चले गए।
उनके दोहरे शतक में कुल 27 चौके और 6 तूफानी छक्के देखने को मिले। गेंदबाज उनको आउट करने के लिए तरसते रहे और बल्लेबाज ने रनों की बौछार कर दी। अंत तक लेमी आउट नहीं हुए लेकिन दुर्भाग्य से रन आउट होकर उनको मैदान छोड़ना पड़ा लेकिन तब तक अपना काम अच्छी तरह कर चुके थे।
इस डबल सेंचुरी के बाद उनको आने वाले समय का स्टार माना जा रहा है। हर कोई उनकी बात कर रहा है क्योंकि उनकी बैटिंग में वह क्लास दिखाई दी और आक्रामकता भी भरपूर थी। हालांकि किसी खिलाड़ी को एक पारी के आधार पर नहीं आंका जा सकता है लेकिन 15 साल की उम्र में धमाल मचाने के कारण बात होना तो लाजमी है।












Click it and Unblock the Notifications