James Anderson: एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को उनके दाहिने कमर में हल्का खिंचाव (Groin Injury) की शिकायत हुई है। ऐसे में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है।

James Anderson: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को उनके दाहिने कमर में हल्का खिंचाव (Groin Injury) की शिकायत हुई है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, अनुभवी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को लंकाशायर के लिए खेलते हुए कमर में चोट लगी है।
दरअसल, 40 साल के एंडरसन ओल्ड ट्रैफर्ड में समरसेट के खिलाफ लंकाशायर के काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान चोटिल हो गए। इसके बाद एंडरसन को टीम से बाहर होना पड़ा। रविवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने बयान में कहा कि, आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में एक जून से आरंभ हो रहे एकमात्र टेस्ट के समय एंडरसन की फिटनेस का आकलन किया जाएगा।
एंडरसन 685 विकेट लेकर टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। वहीं मेजबान टीम जून के मध्य से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी, ऐसे में टीम में एंडरसन का न होगी एक बड़ा झटका है। इंग्लैंड पहले से ही सीरीज के लिए जोफ्रा आर्चर की फिटनेस के बारे में चिंतित है, क्योंकि पिछले हफ्ते कोहनी की चोट के कारण इस तेज गेंदबाज को इस सीजन के आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा था।
ऐसे में अब दुनिया के नंबर 2 टेस्ट गेंदबाज एंडरसन, एशेज से पहले इंग्लैंड के चोटिल गेंदबाजों की बढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं। लंकाशायर के मुख्य कोच ग्लेन चैपल ने मैच ड्रा होने के बाद कहा कि, 'जिमी ने पहली पारी में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। चोट को लेकर कहा कि, मुझे नहीं लगता कि यह कुछ कोई गंभीर चोट है। ईसीबी ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। इस हफ्ते के अंत में शुरू होने वाली एशेज सीरीज और आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम चुनी जा सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications