IND vs ENG: हैरी ब्रूक की जगह भारत दौरे पर आएगा दूसरा खिलाड़ी, जानें किसका नाम हुआ घोषित

India vs England: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भारत दौरे पर खेलने में असमर्थता जताई है। इंग्लैंड का यह धाकड़ बल्लेबाज सीरीज से पीछे हट गया है। व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने सीरीज से अपना नाम वापस लिया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनका फैसला मान लिया है।

इंग्लिश टीम में हैरी ब्रूक की जगह खेलने वाले खिलाड़ी का ऐलान कर दिया है। लम्बा दौरा होने के कारण किसी खिलाड़ी को उनकी जगह लाने की आवश्यकता महसूस हुई और वही देखने को मिला है। ब्रूक की जगह इंग्लैंड की टीम में एक ऑल राउंडर को लाया गया है।

england team

ईसीबी ने ब्रूक की जगह ऑल राउंडर डैन लॉरेंस को शामिल किया है। ईसीबी ने ब्रूक के हटने को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा था कि वह पर्सनल कारणों से नहीं खेल पाएंगे। यह जल्दी ही इंग्लैंड लौट रहे हैं। लोगों और मीडिया से भी आग्रह किया गया कि वे उनके निजी स्पेस का सम्मान करें।

लॉरेंस को टीम में शामिल करने के पीछे भी एक बड़ी वजह है। उनको भारत में खेलने का अनुभव है। साल 2021 में इंग्लैंड की टीम ने जब भारत दौरा किया था, उस समय उनको खेलने का मौका मिला था। चार में से दो टेस्ट मैचों में लॉरेंस को खिलाया गया था। इस दौरान उनके बल्ले से एक फिफ्टी भी आई थी। हालांकि इंग्लैंड की टीम दोनों मैचों में पराजित हुई थी।

बल्लेबाजी के अलावा लॉरेंस ऑफ़ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। टीम के लिए यह एक एडवांटेज है। भारतीय पिचें स्पिनरों के लिए मददगार होती है और इसे देखते हुए लॉरेंस को चुना गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र के अंतर्गत खेली जाएगी। दोनों टीमों के लिए इस सीरीज के पॉइंट्स काफी अहम रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+