इंग्लैंड क्रिकेट में क्रांति लाने वाले लीजेंड इयोन मोर्गन ने कहा क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा

Eoin Morgan announces his retirement- मॉर्गन ने आखिरी बार जनवरी में लॉन्च हुए SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए लीग क्रिकेट खेला था। उन्होंने एक लंबे नोट में भावुकता से अपनी बात कही है।

Eoin Morgan announces his retirement

इंग्लैंड क्रिकेट के खेल को क्रांतिकारी अंदाज में बदलने वाले पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मॉर्गन ने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी और अब उन्होंने खेल के अन्य प्रारूपों से भी संन्यास लेने का फैसला किया है। इसका मतलब ये है कि मॉर्गन अब किसी लीग क्रिकेट में भी खेलते नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने आखिरी बार जनवरी में लॉन्च हुए SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए लीग क्रिकेट खेला था।

मोर्गन वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने सफेद गेंद क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया था। उन्होंने निडर बल्लेबाजों की ऐसी फौज खड़ी की जो निर्मम होकर गेंदबाजों पर टूटना चाहते थे। आज इंग्लैंड की टीम वही रवैया बैजबॉल के नाम से टेस्ट क्रिकेट में भी अपना रही है। मोर्गनअब ब्रॉडकास्टर के रूप में क्रिकेट की दुनिया में अपनी यात्रा जारी रखेंगे।

मार्गन ने सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखा है-

मैं गर्व के साथ क्रिकेट के सभी फॉर्म से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। मुझे पता है यह उस खेल को विदा देने का सही समय है जिसने मुझे इतने सालों में इतना कुछ दिया है। 2005 में मैं इंग्लैंड आ गया और वहां मिडिलसेक्स को ज्वाइन करने से लेकर SA20 में पार्ल रॉयल्स के साथ मेरे अंतिम मैच तक मैंने सभी पलों को पूरा संजोया हैं।

मोर्गन ने इस दौरान अपनी पत्नी तारा को खास धन्यवाद दिया। अपने परिवार और करीबी दोस्तों को याद किया जिन्होंने बिना शर्त के उनको करियर की हर स्टेज पर सपोर्ट किया।

उन्होंने कहा कि, मैं अपनी टीम के साथी, कोच, फैंस और एक खिलाड़ी की सफलता के पीछे काम करने वाले कई लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो सामने से दिखाई नहीं देते। क्रिकेट की वजह से मुझे दुनिया में घूमने का मौका मिला और कई बेहतरीन लोगों से मिलने का भी मौका मिला। उनमें से कई के साथ मेरी जिंदगी भर की दोस्ती भी हो गई है। दुनिया के विभिन्न कोनों में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने से जो मुझे यादें मिली है उसको मैं जिंदगी भर याद रखूंगा।

"जबसे मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है मैं अपने परिवार के साथ अधिक समय बीता पाया हूं और भविष्य में भी और अधिक समय बिताने की ओर देख रहा हूं। निश्चित तौर पर मैं प्रोफेशनल क्रिकेट को खेलने की चुनौतियों को और उसके रोमांच को मिस करूंगा। हालांकि मैं इस खेल में बना रहूंगा और फ्रेंचाइजी क्रिकेट व इंटरनेशनल टूर्नामेंट में ब्रॉडकास्टर के साथ एक कमेंटेटर, एक्सपर्ट के तौर पर काम करूंगा। मैं तत्परता के साथ देख रहा हूं भविष्य में क्या छुपा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+