भारत दौरे के लिए इंग्लैंड के दिग्गज की एक साल बाद वापसी, वनडे और टी20 टीम का हुआ ऐलान

IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम जनवरी में भारत दौरे पर आ रही है। इसके बाद पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में भी खेलने के लिए जाने वाली है। इन दोनों अहम इवेंट्स के लिए इंग्लिश टीम की घोषणा कर दी गई है। खास बात तो यह है कि इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई है। इसके साथ चैम्पियंस ट्रॉफी में भी टीम की घोषणा हुई है।

सफेद गेंद क्रिकेट में दोनों फॉर्मेट में इंग्लिश टीम भारत में सीरीज खेलने के लिए आ रही है। इंग्लैंड टीम की कमान जोस बटलर के हाथों में है। इंग्लैंड ने एक मजबूत टीम का चयन किया है। इसमें जोफ्रा आर्चर, लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक और मार्क वुड जैसे खिलाड़ी हैं।

england team

एक साल से ज्यादा समय के बाद जो रूट की वापसी हुई है। पिछले साल भारत में हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप में जो रूट खेले थे। इसके बाद वह टीम में नहीं थे लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्ला जमकर चल रहा है। उसे देखते हुए इंग्लिश टीम में उनकी वापसी हुई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 प्रारूप में कुल पांच मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाना है। दूसरे मैच में दोनों टीमों की भिड़ंत 25 जनवरी को होनी है। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। तीसरा, चौथा और पांचवां टी20 क्रमशः 28, 31 जनवरी को खेला जाएगा अंतिम मैच 2 फरवरी को होगा। अंतिम तीनों मैचों के लिए वेन्यू राजकोट, पुणे और मुंबई है।

एकदिवसीय सीरीज के तीन मैचों में पहला मैच नागपुर में 6 फरवरी को खेला जाना है। दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक और अंतिम एकदिवसीय मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

इंग्लैंड वनडे टीम (भारत दौरा और चैम्पियंस ट्रॉफी)

बटलर (कप्तान), आर्चर, एटकिंसन, बेथेल, ब्रूक, कारसे, डकेट, ओवरटन, स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

इंग्लैंड टी20 टीम

जोस बटलर (कप्तान), रेहान, जोफ्रा आर्चर, एटकिंसन, बेथेल, ब्रूक, कारसे, डकेट, ओवरटन, जेमी स्मिथ, लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब, साल्ट, वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+