मोइन अली ने बुरी तरह साउथ अफ्रीका को कूटा, इस पारी ने 28 गेंदों पर 72 रन भी फेल कर दिए
ब्रिस्टोल, 28 जुलाई: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने फायर ब्रांड टी20 टीम खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ बीस ओवर में 234 रन ठोक दिए। यह इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला था जहां पर अंग्रेजों ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए जॉनी बेयरस्टो और मोइन अली की तूफानी पारियों के दम पर बोर्ड पर इतने रन टांग दिए।
अली ने केवल 18 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली और बेयरस्टो ने 53 गेंदों पर 90 रन बनाए।

शुरुआत जोस बटलर द्वारा लगातार आठवां टॉस हारने से हुई
मैच की शुरुआत जोस बटलर द्वारा लगातार आठवां टॉस हारने से हुई। इसके बाद जेसन रॉय केवल आठ रन बनाकर चलते बने और कप्तान ने सात गेंदों पर तेज 22 रन बनाए। इन दोनों को लुंगी नगीदी ने आउट किया।
इसके बाद इंग्लैंड की ओर से मारधाड़ का खेल शुरू हो गया क्योंकि डेविड मलान और बेयरस्टो के बीच तेज साझेदारी शुरू हुई और मैदान के हर कोने से भरपूर रन देखने को मिले।

बेयरस्टो और अली के बीच जबरदस्त शतकीय साझेदारी
मलान 23 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन यहां पर भी साउथ अफ्रीका को शांति नहीं मिली क्योंकि बेयरस्टो और अली के बीच जबरदस्त शतकीय साझेदारी देखने को मिली।
अली ने केवल 16 ही गेंदों पर अपना पचासा जड़ दिया और अपनी 52 रनों की पारी के दौरान 6 छक्के लगाए। उनको नगीदी ने अपना तीसरा शिकार बनाया।

नौ चौके लगे पर बीस छक्कों की बारिश देखने को मिली
इसके बाद नगीदी ने एक और धाकड़ लियाम लिविंगस्टोन को जल्द आउट कर कमबैक की कोशिश की जो केवल पांच ही रन बना पाए थे लेकिन जो नुकसान था हो चुका था क्योंकि तब तक पारी का समापन हो चला था और बेयरस्टो ने सेकेंड लास्ट गेंद पर आउट होने से पहले महज 53 गेंदों पर 90 ठोक दिए थे। बेयरस्टो ने 8 छक्के लगाए।
नगीदी ने एक ऐसे मैच में पांच विकेट चटकाए जहां इंग्लिश पारी में केवल नौ चौके लगे पर बीस छक्कों की बारिश देखने को मिली।

15वीं बार 200 प्लस का स्कोर किया
इसके साथ ही इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 15वीं बार 200 प्लस का स्कोर किया। मजेदार बात यह है कि इंग्लैंड की टीम ने अपने सबसे बड़े टी20 स्कोर प्रोटियाज के खिलाफ ही बनाए हैं-
इंग्लैंड के शीर्ष 4 टी20 मैचों में से 3 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैं।
241 बनाम न्यूजीलैंड (2019)
233 बनाम दक्षिण अफ्रीका (आज का मैच
230 बनाम दक्षिण अफ्रीका (2016)
226 बनाम दक्षिण अफ्रीका (2020)

28 गेंदों पर 72 रन की आतिशी बेकार गई
साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स के भरसक प्रयासों के बावजूद इंग्लैंड यह मैच 41 रनों से जीतने में कामयाब रहा। स्टब्स ने भी 28 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेलकर क्रिकेट का मजाक बना दिया। इससे पहले रेजा हेनड्रिक्स ने टॉप ऑर्डर पर 33 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। स्टब्स के गजब के प्रयास के चलते दक्षिण अफ्रीका बीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाने में कामयाब रहा।












Click it and Unblock the Notifications