स्टैंड में बैठा फैन बना फील्डर, लपक ली मोईन अली की सिक्सर गेंद, पूरे स्टेडियम ने मिलकर किया सेलिब्रेट

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई है। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने अफ्रीका को 41 रन से हराया और श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।

ब्रिस्टल, जुलाई 28: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई है। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने अफ्रीका को 41 रन से हराया और श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। हाई-स्कोरिंग मैच में चौके और छक्कों के अलावा एक कैच भी काफी सुर्खियों में बना रहा। दरअसल, मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद एक फैन ने ऐसा कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- 151 दिन बाद नीली जर्सी में नजर आएगा ये खिलाड़ी, T20 WC टीम में जगह बनाने का बढ़िया मौका

क्या कमाल का कैच पकड़ा है

क्या कमाल का कैच पकड़ा है

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टैंड में मौजूद एक फैन ने शानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। हुआ यूं कि इंग्लैंड के बैटर मोईन अली ने अफ्रीकी गेंदबाज एंडिले फेहलुकवायो की शॉर्ट गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर लंबा छक्का लगाया। मोईन के शॉट को स्टैंड में मौजूद एक फैन ने बड़े ही बेहतरीन तरीके से पकड़ा। कैच पकड़ने के बाद फैन ने जमकर जश्न मनाया और आस-पास बैठे लोगों ने भी जाकर फैन को गले से लगाया।

अफ्रीकी खिलाड़ी ने भी बजाई ताली

अफ्रीकी खिलाड़ी ने भी बजाई ताली

फैन के कैच पकड़ने के बाद स्टेडियन में मौजूद सभी लोगों ने उसके लिए जमकर तालियां बजाईं। इतना ही नहीं बाउंड्री लाइन पर खड़े साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने भी उनके लिए जोर से तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर फैन के कैच का वीडियो न सिर्फ वायरल हो रहा है बल्कि काफी पसंद भी किया जा रहा है।

इंग्लैंड ने बनाए 200 से ज्यादा रन

इंग्लैंड ने बनाए 200 से ज्यादा रन

मैच में इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन का विशाल स्कोर, बोर्ड पर लगाया। जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 90 रन बनाए। वहीं, केवल 16 गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले मोईन अली ने 18 गेंदों में 52 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी पारी में मोईन ने 2 चौके और 6 छक्के जड़े। अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी को 5 विकेट मिले।

अफ्रीका ने भी दिखाया दम

अफ्रीका ने भी दिखाया दम

235 रनों का पीछे करने उतरी मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम ने भी अपना पूरा दमखम दिखाया। टीम टारगेट हासिल नहीं कर पाई, लेकिन 193/8 का स्कोर बनाकर इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। ओपनर रिजा हैंड्रिक्स ने 33 गेंदों पर 57 और अपना तीसरा ही मैच खेल रहे युवा खिलाड़ी ट्रस्टिन स्टब्स ने 28 गेंदों पर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के जड़े और 257.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इंग्लिश टीम की जीत में रिचर्ड ग्लेसन ने 3 विकेट लिए।

गुरुवार को दूसरा मुकाबला

गुरुवार को दूसरा मुकाबला

टी20 सीरीज का दूसरा गुरुवार को कार्डिफ में खेला जाएगा। जहां जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, अफ्रीकी टीम की नजरें सीरीज में वापसी पर रहेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+