ENG vs SA: दूसरे वनडे में 83 रनों पर ढेर हुआ साउथ अफ्रीका, चार बल्लेबाजों ने खोला नहीं खाता

मैनचेस्टर, 23 जुलाई: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 118 रनों से मात दे दी है। इसके साथ ही तीन मैचं की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। ओल्ड ट्रैफड में हुआ ये मुकाबला बारिश के चलते प्रभावित रहा जिसके कारण 29 ओवर का मैच देखने के लिए मिला।

ENG vs SA 2nd ODI: South Africa all out for 83 runs, their four batter out for duck

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.1 ओवर में 201 रन बनाए थे। इंग्लैंड का टॉप और मीडिल ऑर्डर फेल होने के बाद निचला बल्लेबाजी क्रम खूब चला। लिविंगस्टोन ने 26 गेंदों पर 38, सैम करन ने 18 गेंदों पर 35 और विली ने 21 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली।

इनसे ऊपर टॉप ऑर्डर पर केवल जॉनी बेयरस्टो ही 20 प्लस का स्कोर बनाने में सफल रहे थे। उन्होंने 27 गेंदों पर 201 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से प्रीटोरियस को 36 रन देकर 4 विकेट मिले।

एक अच्छे टारगेट के दबाव में दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरी तरह लुढ़क गई क्योंकि चार प्रोटियाज बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला। केवल तीन बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ। हेनरिक क्लासेन 40 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेलकर साउथ अफ्रीका के टॉप स्कोरर रहे।

आलम यह था कि अफ्रीका के 4 विकेट 6 रन पर ही गिर गए थे जिसमें तीन डक थे।

बैटिंग में कमाल दिखाने वाले सैम करन ने बॉलिंग में भी 2 ओवर में केवल 5 रन देकर एक विकेट लिया। रीस टॉपले और मोइन अली को 2-2 व आदिल राशिद को 3 विकेट मिले।

सैम करन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच दिया गया है। श्रंखला का तीसरा मैच रविवार को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+