शॉट खेला बल्लेबाज ने, कैच थमाया नॉन स्ट्राइकर ने, इस OUT ने बॉलर का भी फ्यूज उड़ा दिया- VIDEO

नई दिल्ली, 24 जून: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला चल रहा है जहां पर कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 5 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं। इस मैच में ऐसा आउट देखने को मिला जिसको देखने के बाद भी आपको यकीन नहीं होगा कि ऐसे भी कोई पवेलियन लौट सकता है लेकिन 99 गेंद खेल चुके हेनरी निकोलस को आउट होना पड़ा और वे हाल-फिलहाल में अजीबोगरीब तरीके से आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर शामिल हो गए।

जैक लीच की हैरानी का ठिकाना नहीं

जैक लीच की हैरानी का ठिकाना नहीं

हेनरी निकोलस को इंग्लैंड के बाए हाथ के स्पिनर जैक लीच बॉलिंग कर रहे थे। धीमी पारी खेलने से ऊब चुके निकोलस स्पिनर की गेंद पर आगे बढ़कर खेलने आए और गेंद को हिट कर दिया। गेंद नॉन स्ट्राइकर पर खड़े डेरिल मिशेल की ओर तेजी से गई। नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज ने बचने के लिए अपना बैट आगे कर दिया और गेंद बल्ले से लगकर सीधे एलेक्स हेल्स के हाथों में समा गई। हेल्स ने गेंद को उछाल दिया, जैसे की बल्लेबाज को कैच आउट करने के बाद हर फिल्डर करता है। इसके बाद जैक लीच की हैरानी का ठिकाना नहीं था, जिनको कुछ क्षणों तक यकीन नहीं आया कि उन्होंने इस अंदाज में बल्लेबाज को आउट कर दिया है।

Recommended Video

    Eng vs NZ: Henry Nicholls ने अजीबो-गरीब तरीके से गवाया विकेट | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
     विकेट तो मिला लेकिन वे इससे बहुत खुश नहीं

    विकेट तो मिला लेकिन वे इससे बहुत खुश नहीं

    लीच को विकेट तो मिला लेकिन वे इससे बहुत खुश नहीं है। वे सही तरीके से बल्लेबाजों को आउट करना चाहते हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा, मुझे नहीं पता कि ऐसे आउट हो वाजिब भी होता है। मैं वास्तव में इस तरह के आउट होने को पसंद भी नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है मैंने निकोलस को काफी अच्छी गेंदबाजी की और इससे आपको एक विकेट मिला। यह एक अजीब खेल है, क्या ऐसा नहीं है? जब वह मैंने उनका विकेट लिया तो मुझे लगा यह भी क्या बेतुका खेल है, जो हम खेलते हैं।

    मैंने इस तरह से कभी पहले नहीं देखा है

    मैंने इस तरह से कभी पहले नहीं देखा है

    "मैंने इस तरह से कभी पहले नहीं देखा है। यह मेरे लिए बहुत लकी रहा लेकिन निकोलस के लिए बहुत ही अनलकी रहा।"

    बाद में मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस आउट को दुर्भाग्य बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि है नियमों के दायरे में आता है। क्रिकेट का नियम 32.2.2.3 कहता है की अगर कोई फील्डर किसी गेंद को तब कैच करता है जब वह विकेट से लगी हो, एक अंपायर से लगी हो, किसी फिल्डर या रनर या दूसरे बल्लेबाज से लगी हो, तब यह आउट माना जाएगा।

    यहां देखें वीडियो-

    लीड्स में हो रहे इस मुकाबले के पहले दिन लीच ने काफी अच्छी बॉलिंग की और यह उनका 25वां टेस्ट था जिसमें उन्होंने दिग्गज जेम्स एंडरसन से टेस्ट कैप हासिल की और वह इस बात से खुश हैं। जेम्स एंडरसन टखने की चोट के चलते मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

    हालांकि दिन का खेल समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड भी बुरी स्थिति में नहीं है क्योंकि वह 90 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना चुके हैं जिसका कारण है डेरिल मिशेल और टॉम ब्लंडेल के बीच होने वाली शतकीय साझेदारी। दोनों ही खिलाड़ी नाबाद 102 रनों की साझेदारी साझेदारी कर चुके हैं जिसमें डेरिल मिशेल ने 58 रन बनाए हैं और टॉम ब्लंडेल 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी नाबाद हैं और इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि दूसरे दिन के शुरुआत में विकेट हासिल किए जाएं ताकि जितना जल्द हो सके उतना जल्दी कीवियों से निपटा जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+