ENG vs NZ: 23 ओवर, 23 सेकेंड का मौन, शेन वार्न से जुड़े तार, जानिए क्यों रुक गया मैच
लंदन, 3 जून: महान शेन वार्न की याद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कुछ समय के लिए रुका रहा। लॉर्ड्स में हो रहे इस टेस्ट मैच में दिवंगत वार्न को याद किया गया, उनको श्रद्धांजलि दी गई। वार्न का निधन सिंगापुर में अपने होटल के कमरे में संदिग्ध हालातों में हुआ था; उनको हार्ट अटैक आने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया गया था।

स्पिन के जादूगर को सलामी दी
मौजूदा टेस्ट मैच के 23 ओवर बाद वार्न को याद किया गया। स्टेडियम में मौजूद स्क्रीन पर वार्न की कई खूबसूरत यादें दिखाई गई। तब तक न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।
तभी दोनों टीमों ने खेल को रोक दिया और स्पिन के जादूगर को सलामी दी। इस दौरान स्टैंड में मौजूद सभी लोग खड़े हो गए और तालियां बजती रही। महान वार्न 23 नंबर की जर्सी ही पहना करते थे। इसी साल मार्च में 52 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था।

कमेट्री बॉक्स का नाम लीजेंडरी क्रिकेटर पर रख दिया
वार्न की जर्सी के नंबर के चलते ही 23 सेकेंड तक स्टेडियम में तालियां गूंजती रही और वार्न को याद किया जाता रहा। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने मैच के शुरू होने से पहले भी वार्न को याद किया था और अपने एक कमेट्री बॉक्स का नाम लीजेंडरी क्रिकेटर पर रख दिया था।
टेस्ट मैच की बात करें तो यह जल्द से जल्द समाप्त होने के लिए उतावला लगता है क्योंकि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम केवल 132 रनों के स्कोर पर धराशाई हो गई। कोलिन डिग्रेंडहोम ने 50 गेंदों पर 42 रनों की तूफानी पारी खेली और टिम साउदी ने 23 गेंदो पर 26 रन बनाए। जेम्स एंडरसन और मैटी पॉट्स के खाते में 4-4 विकेट आए।
पहले दिन विकेटों का पतझड़
अंग्रेंजों की हालत भी दिन का खेल पूरा होने तक खस्ता हो चुकी है। ओपनिंग जोड़ी द्वारा जबरदस्त शुरुआत करने के बावजूद अग्रेंज धराशाई हो गए और एक बार फिर उनकी टीम टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन को दोहराती चली गई। पहला दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर खेल रही थी।
टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमिसन को 2-2 विकेट मिल चुके थे।
यह भी पढ़ें- पटरी से उतरी गाड़ी, ट्रैक पर आने में 8 हफ्ते लगेंगे, अभी दर्द कम हुआ है, आगे फॉर्म भी आएगी












Click it and Unblock the Notifications