ENG vs AUS: तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड को धूल चटाएगी ऑस्ट्रेलिया? चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये
England vs Australia Stats: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के दो मुकाबले पांचवें दिन तक गए हैं। रिजल्ट एक ही तरह का रहा है। ऑस्ट्रेलिया को दोनों मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। कंगारू टीम अब सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। तीसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करना चाहगी।
एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के हौसले बुलंद है। इंग्लैंड के लिए अब स्थिति करो या मरो वाली हो गई है। इंग्लिश टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। देखना होगा कि इंग्लैंड की टीम क्या रणनीति अपनाती है।

हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट मैच अब 6 जुलाई को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी है। हेडिंग्ले में दोनों टीमों के आंकड़े भी देखने लायक है। इंग्लैंड की स्थिति यहाँ खराब नज़र आ रही है।
हेडिंग्ले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में अब तक कुल 25 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड की टीम को 8 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। जहाँ तक ऑस्ट्रेलिया की बात है, तो कंगारुओं ने वहां इंग्लैंड के मुकाबले एक मैच ज्यादा जीता है। ऑस्ट्रेलिया के नाम 9 जीत है। 8 टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
हेडिंग्ले में इंग्लैंड का रिकॉर्ड
इंग्लैंड की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर सभी टीमों के खिलाफ कुल 79 टेस्ट मैच खेले हैं। इंग्लिश टीम ने यहाँ कुल 36 मैचों में जीत दर्ज की है। 25 मैचों में मेजबान टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है। इस दौरान 18 टेस्ट मैच ड्रॉ समाप्त हुए हैं। इस तरह इंग्लैंड का यहाँ प्रदर्शन ठीक है।
इंग्लैंड के ऊपर दबाव रहेगा
शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हारने के बाद अब इंग्लैंड की टीम के ऊपर खासा दबाव रहेगा। इंग्लिश टीम ने बैजबॉल क्रिकेट खेलते हुए पहले टेस्ट के पहले दिन पारी घोषित की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से मैच जीता था। इसके बाद अगले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने अंतिम पारी में शतक जड़ टीम को जीत की तरफ धकेला था। हालांकि यहाँ भी ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड के लिए अब मामला मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications