DSP साहब का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह के क्लब में शामिल हुए मोहम्मद सिराज, बनाया धांसू कीर्तिमान
Mohammed Siraj: इंग्लैंड से ओवल टेस्ट में जीत छीनकर भारतीय टीम ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे इंग्लैंड की टीम सालों याद रखेगी। बड़ी हार होती तो शायद कुछ नहीं होता लेकिन 6 रनों की हार इंग्लैंड को चुभेगी। इससे सीरीज का समीकरण भी बदल गया और टीम इंडिया ने 2-2 की बराबरी पर सीरीज समाप्त की।
मोहम्मद सिराज का जादू देखने को मिला, दूसरी पारी में उनके 5 विकेटों ने धागा खोल दिया। इंग्लैंड की टीम को अंतिम दिन 35 रनों की दरकार थी और टीम इंडिया को 4 विकेट चाहिए थे, भारत ने चार प्लेयर आउट कर ओवल में नया इतिहास रच दिया।

सिराज ने टेस्ट में धमाकेदार गेंदबाजी की, पहली पारी में 4 विकेट हासिल करने के बाद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किये। 9 विकेट लेकर उन्होंने पूरी सीरीज में अपने विकेटों की संख्या 23 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही सिराज ने बुमराह की बराबरी कर ली।
Mohammed Siraj का कीर्तिमान
इंग्लैंड में खेलते हुए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेटों का कीर्तिमान बुमराह के नाम था और अब सिराज का नाम भी इस क्लब में शामिल है। सिराज ने बुमराह की बराबरी कर ली है। साल 2021/22 में जसप्रीत बुमराह ने भी कुल 23 विकेट इंग्लैंड में हासिल किये थे।
दिग्गजों को किया Mohammed Siraj ने आउट
सिराज ने चौथी पारी के दौरान कुछ बड़े प्लेयर्स को अपना निशाना बनाया। उन्होंने जैक क्रॉली, ओली पोप, जेमी स्मिथ, ओवरटन, गस एटकिंसन जैसे खिलाड़ियों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। ओवल में किसी टेस्ट की चौथी पारी में चार विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। अन्य कोई खिलाड़ी उनके करीब नहीं है।
टॉप विकेट टेकर रहे सिराज
पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज सिराज ही हैं, वह 23 विकेटों के साथ लिस्ट में टॉप खिलाड़ी हैं। बुमराह ने भी 14 विकेट झटके लेकिन उन्होंने पूरे पांच मैच नहीं खेले।












Click it and Unblock the Notifications