DRS को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल, जानिए कैसे WPL में नॉट आउट बल्लेबाज को दिया आउट

DRS Controversy: जब से अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट में डीआरएस आया है, इसके ऊपर सवाल खड़े होते रहे हैं। हॉकआई कई बार स्पिन होकर बाहर जाती हुई गेंद को स्टंप्स से लगती हुई दिखाती है और बल्लेबाज को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा है। ऐसा ही महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में देखने को मिला है।

महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में चमारी अट्टापट्टू के विवादित आउट को लेकर काफी बवाल देखने को मिला है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इसे लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा ने हॉकआई तकनीक के ऊपर सवाल खड़े किये हैं।

drs

विवादित डीआरएस को लेकर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह लेग स्पिन गेंद है जो पाँव के काफी करीब पिच हुई है। हॉकआई ने इसे गूगली की तरह लिया है। यह मिडिल स्टंप को हिट करती दिखाई दे रही है। मैं इस पर हॉकआई की प्रतिक्रिया सुनना पसंद करूंगा।

चोपड़ा ने आगे लिखा कि क्या अधिक गलतियाँ तब होती हैं जब गेंद वास्तव में पैड पर इम्पैक्ट के करीब पिच कर रही होती है? याद रखें जो रूट का एलबीडब्ल्यू भी हाफ वॉली था। आकाश चोपड़ा की प्रतिक्रिया के बाद फैन्स की तरफ से काफी ज्यादा बातें देखने को मिली हैं।

यह घटना उस समय हुई जब आरसीबी की गेंदबाज जॉर्जिया वैरहैम गेंदबाजी कर रही थीं। लेग स्टम्प पर पिच होकर गेंद बाहर जा रही थी। ऑन फील्ड अम्पायर का निर्णय नॉट आउट आया था और इसे आरसीबी ने रिव्यू करते हुए थर्ड अम्पायर के पास भेज दिया। यहाँ से हॉकआई ने गेंद स्टम्प कर जाती हुई दिखाई और बल्लेबाज को आउट दिया गया।

आरसीबी ने इस मैच में 199 रनों को डिफेंड करते हुए 23 रनों से जीत दर्ज कर ली और तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। इस आउट ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियाँ बटोरी हैं और डीआरएस तकनीक पर भी काफी सवाल देखने को मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+