Dream11: करोड़पति बनने के लिए अभी बनाएं ड्रीम 11, सुबह जल्दी शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट

Dream11, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच गुरुवार से शुरू हो रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच टक्कर होने की उम्मीद की जा सकती है। अब तक दोनों टीमों ने 1-1 मैच में जीत दर्ज की है।

पर्थ में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की थी और एडिलेड में मेजबान टीम ने बाजी मार ली थी। इसके बाद ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया तीसरा मैच ड्रॉ रहा था। इस मैच में बारिश का खलल लगातार देखने को मिला था और पांचवें दिन तक कोई नतीजा नहीं आ पाया, अधिकांश समय बर्बाद हो गया।

dream11

मैच की Dream11 रात को बनानी होगी

भारतीय समय के अनुसार मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच सुबह 5 बजे शुरू हो जाएगा। ऐसे में ड्रीम इलेवन उस समय काफी फैन्स नहीं बना पाएंगे। इस स्थिति से बचने के लिए रात को ही ड्रीम इलेवन बनाते हुए खुद को करोड़ों कमाने की रेस में शामिल करने का प्रयास करना अहम है।

IND vs AUS 4th Test Dream11

कप्तान: जसप्रीत बुमराह
उपकप्तान: ट्रेविस हेड
बल्लेबाज: मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, यशस्वी जायसवाल
ऑल राउंडर: रविन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लायन

भारत का रहा है बेहतरीन प्रदर्शन

मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच लम्बे समय से नहीं हारा है। 2011 से ऑस्ट्रेलिया को पसीना आया है। इस स्टेडियम पर पिछले दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। इस बार जीत के साथ यहाँ हैट्रिक लगाने का प्रयास किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव

इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन भी एक दिन पहले घोषित कर दी। हेजलवुड इस बार टीम में नहीं हैं। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को लाया गया है, वह एडिलेड टेस्ट में भी खेले थे। ओपनर बल्लेबाज नाथन मैक्सवीनी की जगह सैम कोस्टांस को टीम में जगह मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+