Dream 11 Tricks: आपको करोड़पति बनने से रोक देती हैं ये 5 गलतियां? ड्रीम टीम बनाते समय रखें खास ध्यान
Dream 11 Tricks: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भारत में त्यौहार की तरह मनाया जाता है। जो हर साल क्रिकेट फैंस के बीच खुशियां बांटने का काम करती है। हमारे देश में क्रिकेट फैंस की कभी कोई कमी नहीं रही है। आईपीएल के सीजन में दूसरे देश के खिलाड़ियों को भी भारतीय फैंस से ढेर सारा प्यार मिलता है। आईपीएल में खिलाड़ियों के साथ-साथ कई क्रिकेट फैंस भी मालामाल हो जाते हैं।
ड्रीम 11 से करोड़ों पाने का सपना
दरअसल, इन दिनों कई सारी फैंटेसी क्रिकेट ऐप फैंस को मालामाल बनने का मौका देती है। ड्रीम 11 से लेकर माय 11 सर्कल जैसी कई बड़ी ऐप पर रोजाना क्रिकेट फैंस करोड़पति बनते हैं। लेकिन इन फैंटेसी ऐप के जरिए करोड़ों पाने का सपना लिए कई युवा अपनी जिंदगी भी बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको आज हमको बताने जा रहे हैं कि अपनी ड्रीम टीम बनाने से पहले कुछ खास बातों के बारे में जिन्हें जानना आपके लिए काफी जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं।

पिच कंडीशन को इग्नोर करें
ड्रीम टीम बनाते समय पिछला रिकॉर्ड और पिच कंडीशन को इग्नोर करें। अक्सर पहले के रिकॉर्ड के आधार पर फैंस ड्रीम टीम बना लेते हैं जिसके बाद उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है। वही जरूरी नहीं है कि जिस पिच पर पहले टीमों ने जिस तरीके का प्रदर्शन किया हो वह दोबारा हो। ऐसे में पिच कंडीशन को भी अपनी ड्रीम टीम से दूर रखें।
ऐसे करें कप्तान और उप कप्तान का चयन
कप्तान और उप कप्तान का चयन करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि इन खिलाड़ियों को कितने प्रतिशत लोगों ने कप्तान और उपकप्तान बनाया है। जिस खिलाड़ी को सबसे अधिक लोगों ने अपनी टीम का कप्तान बनाया है। अगर आप भी उनको अपना कप्तान बनाते हैं तो ऐसी ऐसी स्थिति में आप बड़ी रकम जीतने से चूक सकते हैं।
ऑलराउंडर और गेंदबाजों पर जताये भरोसा
ऑलराउंडर और गेंदबाजों पर भरोसा दिखाना होगा। ड्रीम टीम में अक्सर सबसे बड़ी गलती यह होती है कि अधिकतर फैंस ज्यादातर बल्लेबाजों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल कर लेते हैं। लेकिन लो स्कोरिंग मुकाबला होने पर गेंदबाजों को अधिक प्वॉइंट्स मिलते हैं और ऐसे में बल्लेबाजों से सजी ड्रीम टीम पर हार का खतरा मंडरा जाता है। अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो इससे आपके पैसे डूब सकते हैं।
खिलाड़ियों की पहचान जरूरी
किसी खिलाड़ी के फॉर्म, स्टैट्स और मौजूदा फॉर्म को समझना बेहद जरूरी है। इसके लिए खिलाड़ियों के क्रिकेट रिकॉर्ड की गहन अध्ययन की आवश्यकता होती है। फैंटेसी क्रिकेट में बिना सोचे बड़े नामों पर दांव लगाना खतरनाक हो सकता है। लेकिन कई बार आप जोखिम उठाकर ही बड़ी राशि जीत सकते हैं। ऐसे में रिकॉर्ड्स के साथ-साथ मौजूदा फॉर्म पर भी ध्या रखें।
इन बातों का रखें ध्यान
फ़ैंटेसी टीम में खिलाड़ियों के आँकड़े महत्वपूर्ण होते हैं। जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उनकी बल्लेबाजी औसत, गेंदबाजी इकॉनमी रेट, स्ट्राइक रेट और अन्य चीजों का समझना जरूरी है। खिलाड़ी का स्वास्थ्य और चोट की स्थिति को भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यदि आपकी टीम में विविध खिलाड़ी शामिल हैं तो आपको विभिन्न मैच सेटअप और फॉर्मेट से लाभ हो सकता है।
डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में हम बस ड्रीम टीम बनाने को लेकर अपना सुझाव देने का काम कर रहे हैं। हम यह गेम खेलने के लिए किसी को प्रेरित नहीं करते हैं। इस गेम में वित्तीय जोखिम का एक तत्व शामिल है और इसकी लत लग सकती है कृपया जिम्मेदारी से और अपने स्वयं के जोखिम पर ही इसमें हिस्सा लें।












Click it and Unblock the Notifications