क्रिकेट में फुटवर्क को हिंदी में क्या कहते हैं? आपने यह शब्द नहीं सुना होगा, जान लीजिये मतलब
Footwork Meaning Cricket: क्रिकेट में कई ऐसे टर्म होते हैं, जिनको इंग्लिश में ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। फुटवर्क भी उनमें से एक टर्म है। हिंदी और इंग्लिश दोनों में ही इसको फुटवर्क ही बोला जाता रहा है। हिंदी कॉमेंट्री में भी यही नाम लिया जाता है लेकिन सुनील गावस्कर ने एक मजेदार नाम बताया है।
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के दौरान गावस्कर ने फुटवर्क को लेकर एक मजेदार टर्म बताया है। डैरिल मिचेल जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब फुटवर्क का प्रयोग करने की बात चल पड़ी। स्पिनरों के खिलाफ उनका कदमों का इस्तेमाल अच्छा रहता है।

सुनील गावस्कर ने कहा कि फुटवर्क मतलब पदलालित्य। इस पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि यह तो आज पता चला है। हालांकि बाद में गावस्कर ठीक से यह नहीं बता पाए कि यह शब्द हिंदी का या किसी अन्य भाषा का है। उन्होंने कहा कि ऐसा मराठी में कहते होंगे।
पद लालित्य का शाब्दिक अर्थ देखा जाए, तो पद का मतलव पाँव होता है और लालित्य का अर्थ सुन्दरता, सरसता और मनोहरता से है। ऐसे में फुटवर्क का मतलब भी पद लालित्य उस स्थिति में कह सकते हैं, जब काम अच्छी तरह से किया गया हो। शॉट के समय पांवों का इस्तेमाल बेहतरीन तरीके से किया गया हो। अगर खराब तरह से इस्तेमाल किया जाएगा, तो लालित्य का मतलब वहां फिट नहीं बैठेगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 249 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर के बल्ले से सर्वाधिक 79 रनों की पारी देखने को मिली। हार्दिक पांड्या ने भी 45 रनों की पारी खेली। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट अपने नाम किये। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था और कीवी गेंदबाजों ने अच्छा कार्य किया।












Click it and Unblock the Notifications