'नताशा के साथ रहना बहुत ही...', क्या हार्दिक पांड्या पहले से थे पत्नी से परेशान! वायरल हुआ ये वीडियो
Hardik Pandya And Natasa Stankovic Divorce Rumours: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। नताशा ने तलाक की अफवाहों को तब हवा दी, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपना 'पांड्या' सरनेम हटा दिया।
मुंबई के बांद्रा में कुछ दिनों पहले तलाक की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर नताशा वहां से हंसकर सिर्फ थैंक्यू बोलकर चली गईं। वहीं इन दिनों हार्दिक पांड्या भी लाइमलाइट से दूर हैं। जहां हर कोई हार्दिक के जवाब का इंतजार कर रहा है, वहीं प्रशंसक जोड़े की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

हार्दिक ने कहा था- 'नताशा के साथ रहना बहुत ही धैर्य का काम है'
हार्दिक अपने शादी के वीडियो में कहते दिखते हैं कि,
''जिस तरह से, उसने मुझे प्यार दिया है। मुझे जीवन में कई चीजें किल्यर हो गई है...क्योंकि उसने मुझे सिखाया है कि कैसे मुश्किलों का हल निकालते हैं। मेरे लव लाइफ की वजह से मैंने जीवन में बहुत कुछ पाया है। मैं पहले से ज्यादा पेशेंस (धैर्य) रखने वाला हो गया हूं क्योंकि नताशा के साथ रहना बहुत ही पेशेंस का काम है।''
हार्दिक से कैसे मिली थीं नताशा?
हार्दिक के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए नताशा ने कहा था,
''मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ बाहर गई था और वहां मेरा एक दोस्त भी था जो जाहिर तौर पर हार्दिक पांड्या का दोस्त था। फिर मैंने देखा, एक टोपी, शॉल और चमकदार-चमकीले कपड़े पहनकर कोई बैठा है। भारत में, मैं इतने सालों से रह रही हूं लेकिन मैंने पहले कभी ऐसी कोई पर्सनालिटी नहीं देखी थी। मैंने कहा, 'यह क्या है?' 'यह कौन है?''
नताशा ने कहा- हार्दिक पहली मुलाकात में ही, गले मिलने आया था
नताशा आगे कहती हैं, ''आपको जानकर हैरानी होगी कि, आप जब पहली बार किसी से मिलते हैं तो, लोग हाथ मिलाते हैं, लेकिन हार्दिक मुझ से गले मिले आए था। हम ना एक-दूसरे का नाम जानते था और ना पहचाते थे... लेकिन उनका ये वार्म नेचर मुझे पसंद आया था। वह बहुत मिलनसार है। इस तरह हमारी पहली मुलाकात हुई।''

कब हुई थी हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी?
नताशा और हार्दिक की शादी को अब चार साल हो गए हैं। हार्दिक और नताशा ने 1 जनवरी 2020 को सगाई की थी। मई 2020 में इन्होंने शादी की थी और जुलाई 2020 में इनके बेटे अगस्त्य पंड्या का जन्म हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications