कितना भी तूफान उड़ा लें, वर्ल्ड कप के बाद खत्म है दिनेश कार्तिक का सफर, पूर्व स्पिनर का दावा

नई दिल्ली, 11 अगस्त: दिनेश कार्तिक अपने करियर में एक दिलचस्प स्टेज पर हैं। 10 महीने पहले तक उनके बारे में कोई बात नहीं करता था। यहां तक कि उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री में हाथ आजमाने शुरू कर दिए थे। क्रिकेट के मैदान पर बहुत ही कम चीजें उनके लिए सही हो रही थी। वे फिर कोलकाता नाइट राइडर्स से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में जाते हैं और आईपीएल 2022 उनके लिए सब कुछ बदल देता है।

एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन वर्ल्ड कप का टिकट भी देगा

एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन वर्ल्ड कप का टिकट भी देगा

किसी ने भी नहीं सोचा था कि एक क्रिकेटर के रूप में दिनेश कार्तिक का ऐसा कायापलट होगा कि आज वह भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम के अहम हिस्से माने जा रहे हैं। भारत ने एशिया कप के लिए जो टीम घोषित की है उसमें दिनेश कार्तिक का नाम है और माना जाता है कि बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक और अच्छा प्रदर्शन कार्तिक को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मेगा इवेंट का टिकट भी दिला देगा।

कार्तिक के लिए बहुत ही मुश्किल स्लॉट

कार्तिक के लिए बहुत ही मुश्किल स्लॉट

टीम प्रबंधन ने दिनेश कार्तिक के लिए बहुत ही मुश्किल स्लॉट रखा है। उनको खेलने के लिए केवल 10-15 गेंद देनी है और बदले में 25 से 30 रनों की पारी की उम्मीद रखनी है। यही वजह है हमने कई बार जल्दी विकेट गिरने की स्थिति में भी दिनेश कार्तिक से आगे और अक्षर पटेल को बल्लेबाजी करते हुए देखा है। हालांकि इस बात की पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना भी की है जिसमें कृष्णमाचारी श्रीकांत और अजय जडेजा शामिल हैं। क्योंकि वे चाहते हैं दिनेश कार्तिक को प्रॉपर बल्लेबाज के तौर पर खिलाया जाए जो जल्दी विकेट गिरने पर भी अपना काम पूरा कर सकता है।

वर्ल्ड कप के बाद खत्म है दिनेश कार्तिक का सफर

वर्ल्ड कप के बाद खत्म है दिनेश कार्तिक का सफर

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपने विचार दिनेश कार्तिक के रोल को लेकर रखे हैं। कनेरिया को इसमें कोई शक नहीं है कि दिनेश कार्तिक भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होंगे। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह वर्ल्ड भारत का अंतिम पड़ाव साबित होगा। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप के बाद खेलने जा रहे हैं। एशिया कप उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ही सुनिश्चित होगा कि वर्ल्ड कप में जाएंगे या नहीं।

क्या एक और मिथक तोड़ पाएंगे डीके

क्या एक और मिथक तोड़ पाएंगे डीके

उनकी फॉर्म, फिटनेस अच्छी है और जिस तरीके से फिनिशिंग कर रहे हैं उसके हिसाब से कई लोगों की नजरें उन पर बनी हुई होंगी। भारत के पास हार्दिक पांड्या के तौर पर एक और बड़ा हिटर मौजूद है। अगर दिनेश कार्तिक एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं तो भी यह वर्ल्ड कप उनका अंतिम होने जा रहा है।

कार्तिक 37 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अपने करियर में कई मिथकों को तोड़ने का काम किया है दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए करियर समाप्त करते हैं या फिर वे और अधिक लंबे समय तक भारतीय भारत के लिए खेलना चाहेंगे, ये तो वक्त ही बता पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+