Dinesh Karthik की पोस्ट वायरल, पत्नी को लेकर किया मजेदार खुलासा!
Dinesh Karthik shares hilarious selfies: पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मौजूदा ब्रॉडकास्टर दिनेश कार्तिक ने 16 जून को सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी दीपिका पल्लीकल के साथ एक मजेदार पोस्ट शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं, जबकि दूसरी में दीपिका जम्हाई लेती दिख रही हैं और दिनेश गंभीर मुद्रा में हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि इंस्टाग्राम vs रियलिटी। DPDK वर्जन, दीपिका मुझे इसके लिए जरूर नाराज़ करेंगी।
WTC फाइनल में की थी कमेंट्री (Dinesh Karthik shares hilarious selfies)
हाल ही में कार्तिक ने 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में कमेंट्री की थी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। यह मुकाबला 14 जून को लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। इसके अलावा आईपीएल 2025 में दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बैटिंग कोच और मेंटॉर रहे। उनकी टीम ने 3 जून को फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता।

कार्तिक ने की बड़ी भविष्यवाणी
अब कार्तिक की नजर भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पर है, जो WTC 2025-27 चक्र की शुरुआत करेगी। कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पहले मुझे लगा था कि इंग्लैंड 3-1 से सीरीज जीतेगा, लेकिन अब उनके गेंदबाज़ों की चोटें देखकर लगता है कि सीरीज 2-2 से ड्रॉ होगी।
भारत के लिए खास होगी इंग्लैंड सीरीज
यह सीरीज भारत के लिए खास होगी क्योंकि पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम मैदान में उतरेगी। दोनों ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है और ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। ऐसे में युवा खिलाड़ियों से इस टेस्ट सीरीज में भारत को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाजों से रनों की उम्मीद होगी। जबकि गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह कमाल दिखा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications