IND vs AUS: अपने ही टीम के खिलाड़ी से रोहित-कोहली को लगता है डर, दिनेश कार्तिक ने बताया नाम

India vs Australia Test Dinesh Karthik: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे टेस्ट पर होगी।

Dinesh Karthik

India vs Australia Test Dinesh Karthik: ऑस्ट्रेलिया को नागपुर में शिकस्त देकर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज जीत के साथ किया। भारतीय गेंदबाजों ने पहले टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम योगदान देने का काम किया। खासतौर पर रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और अक्षर पटेल भारतीय टीम की ओर से जीत के हीरो रहे। इन तीन ही खिलाड़ियों ने ऑलराउंडर परफॉर्मेंस का एक बेहतरीन नमूना पेश किया।

रोहित शर्मा ने जड़ा यादगार शतक

रोहित शर्मा ने जड़ा यादगार शतक

नागपुर टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यादगार शतक जड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। रोहित ने शतक जड़ते ही एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। रोहित तीनों फॉर्मेंट्स वनडे, टेस्ट और टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करने वाले रोहित शर्मा को नेट्स में अपने ही गेंदबाज से डर लगता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दिनेश कार्तिक ने एक बड़ा खुलासा किया है।

कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा

कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। दिनेश कार्तिक ने बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा मोहम्मद शमी से काफी डरते हैं। इतना ही नहीं उन्हें भी नेट्स में शमी को खेलते समय सबसे ज्यादा दिक्कत हुई है। क्रिकबज्ज पर बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा कि शमी मुझे कई बार आउट कर चुके हैं। मुझे उनके खिलाफ खेलने में हमेशा परेशानी होती रही है।

बल्लेबाजों के लिए हैं 'टॉर्चर शमी'

बल्लेबाजों के लिए हैं 'टॉर्चर शमी'

दिनेश कार्तिक ने कहा कि शमी को 'टॉर्चर शमी' कहा जा सकता है। मुझे लगा कि केवल मुझे ही शमी के खिलाफ दिक्कत होती है और जब मैंने रोहित और कोहली से इस बारे में पूछा तो उन्होंने भी कहा कि शमी के खिलाफ खेलना उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। रोहित-कोहली भी शमी के खिलाफ बल्लेबाजी करने से बचना चाहते हैं। बता दें कि शमी मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+