बड़ा बयान आया सामने, T20 विश्व कप में खेल सकते हैं दिनेश कार्तिक
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि 36 साल की उम्र में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। कार्तिक ने इस सीजन में दबाव में जबरदस्त खेल दिखाया है। उन्होंने आरसीबी के लिए एक फिनिशर की भूमिका निभाई है। 204.55 की चौंकाने वाली स्ट्राइक रेट से अब तक उन्होंने 90 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट में अभी तक आउट नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 'हमने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए', रमीज राजा ने बताया AUS के खिलाफ खेलकर कितनी हुई कमाई

उम्र सिर्फ एक संख्या है
अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बोलते हुए, आकाश चोपड़ा ने बताया कि भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक के भविष्य पर विचार करते समय उम्र कोई वजह होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''कार्तिक वास्तव में अच्छा काम कर रहे हैं और उम्र सिर्फ एक संख्या है। ऐसे में फिर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। अगर कोई अच्छा खेल रहा है तो उम्र कैसे मायने रखती है? एक बड़ी बात यह है कि वह जिस नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे है, वहां ऐसे ही खिलाड़ी की भारतीय टीम को जरूरत है। "

कार्तिक को दिमाग में रख सकते हैं
हालांकि, चोपड़ा के अनुसार हार्दिक पांड्या से उन्हें टक्कर मिल सकती है। इस पर उन्होंने कहा, "लेकिन आपको यह भी देखना होगा कि उसके प्रतियोगी कौन हैं। हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत आपके नंबर 4, 5, 6 होंगे। दीपक हुड्डा भी एक दावेदार हैं क्योंकि वह थोड़ी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। पर अगर वह इसी तरह खेलते रहे तो आप उसे अपने दिमाग में रख सकते हैं।"

बताया काैन अच्छा काम करेगा टूर्नामेंट में
मुंबई और पुणे की पिचें अब तक ताजा हैं और तेज गेंदबाजों की मदद कर रही हैं। हालांकि, आकाश चोपड़ा का मानना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है और टूर्नामेंट आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो सकती है और अच्छे स्पिनरों वाली टीमें अच्छा प्रदर्शन करेंगी। चोपड़ा को लगता है कि सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे स्पिनर धीमी पिचों पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को और भी खतरनाक बना देंगे। यह पूछे जाने पर कि टूर्नामेंट में कौन अच्छा करेगा तो उन्होंने कहा, "जिसके पास अच्छे स्पिनर हैं। कोलकाता, यहां तक कि राजस्थान भी क्योंकि उनके पास दो भारतीय स्पिनर हैं। मुझे लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में भी, वनिन्दु हसरंगा और हर्षल पटेल जैसे कद में वृद्धि होगी। खेल धीमा हो जाता है।"












Click it and Unblock the Notifications