IPL में सबसे ज्यादा डक आउट होने वाले बल्लेबाज बने दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अच्छा समय नहीं चल रहा है। कार्तिक ने आईपीएल 2023 सीजन में अपना चौथा डक दर्ज किया है।

dinesh kathik

Most Ducks in A IPL Season: आईपीएल 2023 में आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का लीग के आखिरी मैच तक खराब फॉर्म लगातार जारी रहा। दिनेश कार्तिक गुजरात टाइटंस के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में बिना कोई योगदान दिए गोल्डन-डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। आईपीएल के 70वें मैच में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए कार्तिक ने अपना चौथा डक दर्ज किया, जो एक आईपीएल सीजन में एक खिलाड़ी द्वारा दूसरा बड़ा रिकॉर्ड है।

दरअसल, आईपीएल के अंतिम लीग मैच में आरसीबी की टीम गुजरात के खिलाफ एक जीत तलाश रही थी, ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों के योगदान की टीम को सख्त जरूरत थी। विराट कोहली शतक के साथ टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे, लेकिन आरसीबी की तरफ से दिनेश कार्तिक बल्ले से कोई योगदान नहीं दे सके, जोकि टीम की हार का न सिर्फ एक बड़ा कारण बना, बल्कि उनके नाम भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दिनेश कार्तिक ने इस सीजन अगर कोई रिकॉर्ड तोड़ा है, तो वो यही है कि उन्होंने डक आउट के मामले में एमआई के कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा आईपीएल में अब तक 16 बार डक आउट हो चुके हैं, जबकि कार्तिक गुजरात के खिलाफ 17वीं बार डक आउट हुए।

दरअसल, दिनेश कार्तिक का आईपीएल 2023 सीजन का ये चौथा डक था। 16वें सीजन में सबसे अधिक डक पर आउट होने के मामले में अभी भी जोस बटलर का पहला स्थान है। बटलर आईपीएल 2023 सीजन में 5 बार डक आउट हो चुके हैं। ऐसे में अब इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

आईपीएल में सबसे अधिक डक दर्ज करने का रिकॉर्ड

  • दिनेश कार्तिक-17 बार डट पर आउट
  • रोहित शर्मा-16
  • मनदीप सिंह-15
  • सुनील नारायण-15
  • अंबाती रायडू-14

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

  • जोस बटलर- राजस्थान रॉयल्स के लिए 2023 में 5 बार डक आउट
  • दिनेश कार्तिक- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 2023 में चार बार डक आउट
  • हर्शल गिब्स- डेक्कन चार्जर्स के लिए 2009 में 4 बार डक आउट
  • मिथुन मन्हास- 2011 में पुणे वारियर्स के लिए 4 बार डक आउट
  • मनीष पांडे (पीडब्ल्यूआई, 2012)- 4 बार डक आउट
  • शिखर धवन (डीसी, 2020)- 4 बार डक आउट
  • इयोन मोर्गन (केकेआर, 2021)- 4 बार डक आउट
  • निकोलस पूरन (SRH, 2021)- 4 बार डक आउट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+