ईशान किशन के साथ दिनेश चांडीमल को भी ले जाया गया हॉस्पिटल, डॉक्टर ने दी दोनों पर अपडेट

धर्मशाला, 27 फरवरी: भारत और श्रीलंका के बीच हुआ दूसरा T20 मुकाबला खिलाड़ियों की चोटों के लिए भी चर्चाओं में आ गया है। इस मैच में भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को सिर में गेंद लगी थी और फिर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईशान को कांगड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हो रहा था।

Recommended Video

    Ind vs SL 2nd T20: Ishan Kishan Hospital में भर्ती, मैच के दौरान लगी थी तेज बॉल | वनइंडिया हिंदी
    Dinesh Chandimal was also taken to the hospital along with Ishan Kishan, the doctor gave an update on both player

    अब ईशान किशन के अलावा श्रीलंकाई बल्लेबाज दिनेश चंडीमल को भी चोट लगी है और उनको भी इसी अस्पताल में ले जाया गया है। ईशान किशन के सिर में चोट लगी थी लेकिन चंडीमल के अंगूठे में चोट लग गई है जो उनको फिल्डिंग करने के दौरान लगी। अस्पताल के डॉक्टर शुभमन गिल ने ईशान किशन का भी हेल्थ अपडेट दिया है।

    ANI से बात करते हुए डॉक्टर ने जानकारी दी कि भारतीय खिलाड़ी को अस्पताल लाया गया है और उसके सिर में चोट लगी है। बताया गया है कि ईशान किशन का सीटी स्कैन कराया गया है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है जबकि श्रीलंका का एक खिलाड़ी भी हॉस्पिटल में भर्ती है और डॉक्टर इस दौरान हर चीज की जांच कर रहे हैं।

    बता दें धर्मशाला में खेले गए दूसरे टी20 में ईशान के सिर पर लाहिर कुमार की 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली बाउंसर लग गई थी जिसके बाद उस जमीन पर बैठ गए थे। हालांकि जब फिजियोथैरेपिस्ट में ईशान की जांच की तो उनको ठीक पाया गया और वे बैटिंग के लिए उपलब्ध रहे, लेकिन 16 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसी बीच भारत ने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है और तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+