' वो नहीं तुम पागल हो...', शमी की पत्नी हसीन जहां पर भड़के लोग, लगे कोसने, जानिए क्या है मामला?
Hasin Jahan Trolled : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। उनके और शमी के बीच में तलाक का केस चल रहा है और वो पिछले चार सालों से साथ नहीं रह रहे हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ओर से बनाई गई रील्स में वो अप्रत्यक्ष रूप से शमी पर ही अटैक करती दिखती हैं और इसी वजह से यूजर्स उन्हें भी ट्रोल करते हैं।
विश्वकप 2023 में शमी ने किया शानदार प्रदर्शन
विश्वकप 2023 में जिस तरह से मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया, उसके बाद से उनके फैंस और ज्यादा बढ़ गए हैं। वो पहले ही देश के चहते खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन विश्वकप में उनके धांसू प्रदर्शन ने उनके फैंस को उनके और करीब ला दिया है।
सोशल मीडिया पर लोग हसीन जहां को ट्रोल करने लगे
इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग हसीन जहां को ट्रोल करने लगे हैं और कहते हैं कि 'शमी ने इनको नहीं बल्कि इन्होंने शमी को परेशान किया हुआ है।'
हसीन जहां ने कहा- 'मेरा दिल भी कितना पागल है'
जिसका ताजा उदाहरण उनकी वो रील है, जो कि उन्होंने दो दिन पहले ही अपने इंस्टा पर शेयर किया है। उन्होंने फिल्म साजन के हिट गीत 'मेरा दिल भी कितना पागल है' पर रील बनाया है, जिसके बाद वो जबरदस्त रूप से ट्रोल हो गईं।
'दिल नहीं तुम पागल हो', हसीन जहां पर भड़के लोग
एक यूजर ने लिखा कि 'दिल नहीं तुम पागल हो', तो एक ने लिखा कि 'अब भी वक्त है शमी से सुलह कर लो', तो वहीं किसी ने लिखा कि 'तौबा करलो जल्दी से और प्यार मोहब्बत से रहो तुम दोनों'।
'अल्लाह की लानत रहेगी तुम पर'
तो किसी ने लिखा कि 'जब तक हसबैंड से अलग रहोगी तब तक अल्लाह की लानत रहेगी तुम पर',तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'जब प्यार करता ही है तो इजहार करो और फिर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएं , Better रहेगा।'
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं हसीन जहां
कुल मिलाकर हसीन जहां इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो रही हैं। आपको बता दें कि शमी पर बेवफाई का, बदसलूकी का और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
'दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है'
उन्होंने शमी के परिवार वालों पर भी संगीन आरोप लगाए थे, दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। दोनों को शादी से एक बेटी है जो कि इस वक्त हसीन जहां के ही साथ है। हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया था, जो कि फर्जी निकला था।
अपनी बेटी के बहुत मिस करता हूं: शमी
शमी अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि 'वो अपनी बेटी के बहुत मिस करते हैं लेकिन हसीन जहां उन्हें उससे मिलने नहीं देती है।'
'वो क्रिकेटर अच्छा है लेकिन बुरा पति और पिता है'
हसीन जहां हर महीने शमी से गुजारे भत्ते में तगड़ी रकम मिलती है, जिसके बारे में भी हसीन जहां बोल चुकी हैं कि उन्हें पैसे कम मिलते हैं इसकी वजह से इतने बड़े क्रिकेटर की बेटी एक मामूली से स्कूल में पढ़ रही है। शमी को अपनी बेटी की भी फिक्र नहीं है। वो क्रिकेटर भले ही अच्छा है लेकिन वो बुरा पति और पिता है।












Click it and Unblock the Notifications