अजित अगरकर से टकराना मोहम्मद शमी को पड़ा भारी? फिट होने के बाद भी क्यों नहीं मिली इंडिया ए में जगह?
Mohammed Shami: सीनियर टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी को भारत 'ए' में भी शामिल नहीं किया गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उनको बाहर रखा गया है लेकिन कारण सामने नहीं आया कि आखिर क्यों ऐसा हुआ है। ऋषभ पंत को बतौर कप्तान टीम में लाया गया है।
शमी को हाल ही में रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए देखा गया था। शमी ने बंगाल के लिए 7 विकेट भी हासिल किये थे, इसके बावजूद वह टीम में शामिल नहीं किये गए। इसके पीछे कारण उनके हालिया बयान हो सकते हैं। शमी ने चीफ सलेक्टर अजित अगरकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शमी को टीम में शामिल नहीं करने पर उनकी नाराजगी सामने आई थी। उन्होंने कहा था कि घरेलू क्रिकेट खेल रहा हूं, तो मैं पचास ओवर फॉर्मेट भी खेल ही सकता हूं। यह बयान उस समय आया था, जब अजित अगरकर ने उनकी फिटनेस में समस्या बताई थी।
शमी ने अजित अगरकर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि मैं तो रणजी भी खेल ही रहा हूं। उसमें दिखाई दे रहा है कि फिटनेस कैसी है। फिटनेस के बारे में बताने का काम मेरा नहीं है। अगर कोई समस्या होती है, तो मैं एनसीए में जाकर उसे ठीक कर सकता हूं। बाकी काम मेरा नहीं है। शमी ने यह प्रतिक्रिया देते हुए शायद चयन समिति को नाराज कर दिया होगा।
Mohammed Shami का धाकड़ प्रदर्शन
रणजी ट्रॉफी में आते ही शमी ने पहले मैच में ही 7 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को जवाब दिया है लेकिन उनके मुंह से निकले शब्दों ने मामला खराब किया होगा। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ शमी को टीम से बाहर रखने का कोई और कारण समझ से बाहर है।
खुद के बयान से Mohammed Shami का नुकसान
एक तरह से शमी ने खुद का नुकसान किया है लेकिन गलत कुछ भी नहीं कहा। फिटनेस के बारे में पूछने या बात करने का अधिकारी चयन समिति का है। सलेक्टर्स अगर बिना बात किये अनुमान के आधार पर किसी को बाहर रखते हैं, तो यह गलत है। देखना होगा कि अजित्र अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति शमी को कब तक बाहर रखती है।












Click it and Unblock the Notifications