क्या मैच समाप्त होने पर भी स्टोक्स ने नहीं मिलाया जडेजा से हाथ? वीडियो में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने जडेजा को मैच ड्रॉका ऑफ़र दिया और इसे उन्होंने ठुकरा दिया। यह कहानी सबको पता है क्योंकि मैनचेस्टर टेस्ट मैच के अंतिम दिन के अंतिम सेशन में घटनाक्रम हुआ था। जडेजा ने साफ़ तौर पर बेन स्टोक्स को मना कर दिया और खेलते रहे।

उनको अपना और वॉशिंगटन सुंदर का शतक करना था और ऐसा करने में सफलता भी मिल गई। जडेजा ने पहले खुद की सेंचुरी बनाई। इसके बाद सुंदर को भी शतक पूरा करने के लिए कहा। दोनों शतक होने के बाद बेन स्टोक्स को मैच ड्रॉ के लिए कहा।

ind vs eng

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा देखने को मिली, जिसमें दावा किया गया कि जडेजा द्वारा ऑफ़र ठुकराने से बेन स्टोक्स में नाराजगी देखी गई और उन्होंने मैच समाप्त होने के बाद भी जडेजा से हाथ नहीं मिलाया। इस घटनाक्रम से जुड़ा हुआ एक वीडियो अब सामने आया है।

हर मैच के दौरान इंग्लैंड का समर्थन करने वाली बार्मी आर्मी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, उसमें सभी भ्रम दूर करने का प्रयास किया गया है। पोस्ट में बताया गया कि यह उनके लिए है, जो कह रहा है कि बेन स्टोक्स ने रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर से हाथ नहीं मिलाया।

IND vs ENG: वीडियो से स्थिति साफ

इस वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है कि ड्रॉ होते ही स्टोक्स ने जडेजा से हाथ मिलाया और बाद में सुंदर की तरफ आकर उनसे भी हाथ मिलाया। हालांकि यह सब दो सेकंड में ही हो गया। बेन स्टोक्स ने उस शिद्दत से हाथ नहीं मिलाया, वह बस औपचारिकता पूरी करके निकल गए लेकिन यह नहीं कह सकते कि उन्होंने दोनों भारतीय बल्लेबाजों को नज़रअंदाज कर दिया।

IND vs ENG: जडेजा का मजेदार जवाब

हालांकि स्टोक्स को जडेजा ने अपना शतक पूरा होने से पहले मना कर दिया था कि मैं अभी ड्रॉ नहीं मानने वाला हूँ। सुंदर और जडेजा दोनों शतक के पास थे। उन्होंने बेन स्टोक्स और जैक क्रॉली को कहा था कि चाहो तो आप दोनों आपस में हाथ मिला लो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+