रोहित और हार्दिक ने अनबन के चलते इन्स्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो? जानिए वायरल दावे की हकीकत
Rohit Sharma and Hardik Pandya: इस बार आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का एक बड़ा निर्णय लिया। इसके बाद फैन्स नाराज हो गए। हार्दिक पांड्या को कप्तानी देने का जमकर विरोध देखने को मिला है और यह अब भी जारी है। रोहित के फैन्स ने मोर्चा खोल दिया है।
इस बीच रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर एक खबर और भी आई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रोहित और पांड्या ने इन्स्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार रोहित शर्मा के फैन्स की तरफ से ये बातें देखी जा रही हैं।

जब हमने भी इस दावे की सच्चाई जानने के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का इन्स्टाग्राम अकाउंट चेक किया तो हैरान करने वाली चीज देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ी इन्स्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं आकर रहे हैं। अब यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या ये दोनों पहले एक-दूसरे को फॉलो करते थे या नहीं।
सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स का कहना है कि जब तक रोहित शर्मा कप्तान थे, तब तक पांड्या को उनको फॉलो किया करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्या सही या और इन दावों में कितनी हकीकत है, इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन ताजा हालात यही हैं कि दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं।
हाल ही में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को कप्तान बनाने से सम्बंधित बयान दिया था। बाउचर ने कहा था कि यह क्रिकेटिंग निर्णय था, भविष्य को देखकर यह फैसला हुआ था क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है।
बाउचर के बयान के बाद रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इन्स्टाग्राम पर इस वीडियो के नीच कमेन्ट में लिखा था कि इसमें काफी कुछ गलत है। यहाँ से मामले ने फिर से तूल पकड़ा और बाउचर को ट्रोल किया गया। हार्दिक पांड्या को भी लगातार ट्रोल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications